लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग केस: केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के दो करीबी गिरफ्तार

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 1, 2022 15:39 IST

ईडी के मुताबिक वैभव जैन और अंकुश जैन को दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम यानि PMLA की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है. ईडी ने जांच के सिलसिले में पिछले महीने दोनों से संबद्धित ठिकानों पर छापेमारी की थी. दोनों कथित तौर पर सत्येंद्र जैन का व्यावसायिक सहयोगी बताए जा रहा हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने 2 हफ्तों के लिए बढ़ाई थी सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासतसत्येंद्र जैन के सहयोगी बताए जा रहे 2 शख्स गिरफ्तारसीबीआई, ईडी ने दर्ज किया है सत्येंद्र जैन पर केस

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को परेशानियां कम होती नहीं दिख रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने अब सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक ईडी ने सत्येंद्र जैन के दो करीबी व्यापारिक सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

कोर्ट ने 2 हफ्तों के लिए बढ़ाई थी सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत

गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम वैभव जैन और अंकुश जैन बताया जा रहा हैं. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था. उन्हें हाल में सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को राहत न देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत 2 हफ्तों के लिए बढ़ा दी थी.

सत्येंद्र जैन के सहयोगी बताए जा रहे 2 शख्स गिरफ्तार

हालिया कार्रवाई में ईडी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में उद्योगपति वैभव जैन और अंकुश जैन को गिरफ्तार किया है. ईडी के मुताबिक वैभव जैन और अंकुश जैन को दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम यानि PMLA की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है. ईडी ने जांच के सिलसिले में पिछले महीने दोनों से संबद्धित ठिकानों पर छापेमारी की थी. दोनों कथित तौर पर सत्येंद्र जैन के व्यावसायिक सहयोगी बताए जा रहे हैं.

सीबीआई, ईडी ने दर्ज किया है सत्येंद्र जैन पर केस 

आय से अधिक संपत्ति के कथित कब्जे के आरोप में अगस्त 2017 में सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था, इस केस को ही आधार बनाते हुए ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. इसी केस में गिरफ्तार किए गए आप नेता सत्येंद्र जैन का ऑक्सीजन स्तर गिर जाने के बाद फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

जैन पर आरोप है कि वो और उनके परिवार ने 2011-12 में 11.78 करोड़ रुपये और 2015-16 में 4.63 करोड़ रुपये के हेरफेर के लिए चार शेल कंपनियों की स्थापना की थी.

टॅग्स :Satyendar Jainप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos