Budget 2019: पांच साल पहले अर्थव्यवस्था का आकार 1,850 अरब डॉलर था, अब यह 2,700 अरब डॉलर हो चुका

By भाषा | Published: July 5, 2019 11:41 AM2019-07-05T11:41:54+5:302019-07-05T11:41:54+5:30

अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था में 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2014 और 2019 के बीच केंद्र-राज्य संबंधों को नयी गति दी, सहयोगपूर्ण संघवाद, जीएसटी परिषद और राजकोषीय अनुशासन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता जतायी है।’’

economy was $ 1,850 billion five years ago, now it's $ 2,700 billion | Budget 2019: पांच साल पहले अर्थव्यवस्था का आकार 1,850 अरब डॉलर था, अब यह 2,700 अरब डॉलर हो चुका

पांच साल के देश की अर्थव्यवस्था की दिशा और गति को तय करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों की घोषणा की जाएगी। 

Highlightsउन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है, मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक।उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 3,000 अरब डॉलर की हो जाएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि भारत की जनता ने जनादेश के माध्यम से हमारे देश के भविष्य के लिए अपने दो लक्ष्यों-‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि’’ पर मुहर लगायी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 3,000 अरब डॉलर की हो जाएगी। सीतारमण ने वित्त मंत्री के तौर पर अपना पहला बजट पेश करते हुए निचले सदन में यह बात कही। वित्त मंत्री ने कहा कि पांच साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 1,850 अरब डॉलर था। अब यह 2,700 अरब डॉलर हो चुका है।

अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था में 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2014 और 2019 के बीच केंद्र-राज्य संबंधों को नयी गति दी, सहयोगपूर्ण संघवाद, जीएसटी परिषद और राजकोषीय अनुशासन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता जतायी है।’’

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है, मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक। नरेन्द्र मोदी सरकार के इस दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री द्वारा पेश किये जा रहे इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें अगले पांच साल के देश की अर्थव्यवस्था की दिशा और गति को तय करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों की घोषणा की जाएगी। 

Web Title: economy was $ 1,850 billion five years ago, now it's $ 2,700 billion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे