लाइव न्यूज़ :

खराब हालत में है अर्थव्यवस्था, ‘कर आतंकवाद’ पर लगाम लगायी जानी चाहिए: सुब्रमण्यम स्वामी

By भाषा | Updated: January 11, 2020 04:14 IST

स्वामी ने यह भी कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में पुलिसकर्मी होने चाहिए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को ‘‘दो वर्ष के लिए बंद’’ कर दिया जाना चाहिए जो हिंसा की हाल की घटना को लेकर खबरों में है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘‘काफी खराब स्थिति’’ में है और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘‘कर आतंकवाद’’ पर लगाम लगायी जानी चाहिए।स्वामी ने यह भी कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में पुलिसकर्मी होने चाहिए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को ‘‘दो वर्ष के लिए बंद’’ कर दिया जाना चाहिए जो हिंसा की हाल की घटना को लेकर खबरों में है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘‘काफी खराब स्थिति’’ में है और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘‘कर आतंकवाद’’ पर लगाम लगायी जानी चाहिए।  

स्वामी ने यह भी कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में पुलिसकर्मी होने चाहिए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को ‘‘दो वर्ष के लिए बंद’’ कर दिया जाना चाहिए जो हिंसा की हाल की घटना को लेकर खबरों में है।

स्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। सब कुछ नीचे की ओर जा रहा है, यदि ऐसा ही जारी रहा तो बैंकों का कामकाज बंद हो जाएगा, एनबीएफसी बंद हो जाएगा और इसके काफी खराब परिणाम होंगे।’’ स्वामी यहां एक कार्यक्रम के इतर बोल रहे थे।  

उन्होंने कहा, ‘‘जो उपाय किए जा सकते हैं उनमें... पहले आयकर को समाप्त करने की जरूरत है। हमारे देश में कर आतंकवाद पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि लोग निवेश शुरू करें और ‘टैक्समैन’ से डरें नहीं।’’  

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, वह है मांग की कमी, हमारे पास अच्छी आपूर्ति है। इसलिए सरकार को नोट छापने और इसे लोगों के हाथों में देने की जरूरत है, जिससे कि मांग बढ़े।’’

दिल्ली स्थित जेएनयू में हाल ही में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर, स्वामी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में अमेरिका की तरह पुलिस की उपस्थिति होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों में केवल पुलिस ही नहीं बल्कि सीआरपीएफ और बीएसएफ भी होनी चाहिए।’’  

विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाने वाले स्वामी ने कहा जेएनयू को दो वर्ष के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए और उसके ‘‘अच्छे छात्रों’’ को दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे अन्य विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीमोदी सरकारइकॉनोमीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया