लाइव न्यूज़ :

ईसीएल के सतर्कता दल ने कोयला चोरी के बारे में अवगत कराया था, कार्रवाई नहीं हुई : अधिकारी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सतर्कता दल ने पश्चिम बंगाल में कंपनी की खदानों से 500 टन कोयला चोरी के मामले का पता लगाया था और स्थानीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में आसनसोल में नियुक्त वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शांतनु चक्रवर्ती समेत रेलवे के तीन अधिकारियों से बृहस्पतिवार को पूछताछ शुरू की।

करोड़ों रुपये की कोयला चोरी का घोटाला सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी के राज्य के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में खदानों से जुड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे से इस कोयले की ढुलाई होने वाली थी। यह कोयला आसनसोल में रेलवे की जमीन पर मिला था। मामले में सीबीआई ने बुधवार को एक कारोबारी से पूछताछ की थी।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों और ईसीएल के अधिकारियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि कंपनी के सतर्कता दल ने खदान से 500 टन कोयला चोरी के प्रयास की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी थी लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सीबीआई ने कोयला चोरी के गिरोह के कथित सरगना अनूप माझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोरा इलाके के सुरक्षा प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीबीआई की एक टीम 23 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर गयी थी और मामले में उनकी पत्नी रूजिरा से पूछताछ की थी। इसी मामले में एजेंसी ने एक दिन पहले रूजिरा की बहन मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी। अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम