लाइव न्यूज़ :

Election 2022 Schedule: उत्तराखंड, पंजाब, और गोवा में एक और मणिपुर में दो चरण में होगा मतदान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

By रुस्तम राणा | Updated: January 9, 2022 07:12 IST

सात चरण केवल 403 विधानसभा सीट वाले यूपी राज्य में होंगे। वहीं पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जबकि, मणिपुर में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को होगी वोटिंगमणिपुर में दो चरणों मे होगी वोटिंग, 27 फरवरी, 3 मार्च को होगा मतदान

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर  के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए यह बताया कि सात चरणों में पांच राज्यों के चुनाव कराए जाएंगे।

सात चरण केवल 403 विधानसभा सीट वाले यूपी राज्य में होंगे। वहीं पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जबकि, मणिपुर में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 10 फरवरी को मतदान का पहला चरण होगा। जबकि 7 मार्च को अंतिम चरण के साथ मतदान का समापन होगा। 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पंजाब चुनाव 2022

पंजाब में 14 फरवरी को विधान सभा चुनाव कराए जाएंगे। 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। बता दें कि पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। फरवरी 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकाली दल और भाजपा के सत्ताधारी गठबंधन को हराते हुए 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं, पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने सबको चौंकाते हुए 20 सीटों पर जीत हासिल की और मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई, जबकि अकाली दल को 15 और भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली थी।

उत्तराखंड चुनाव 2022

70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। साल 2017 में हुए चुनाव में भाजपा को 57, कांग्रेस 11 और अन्य को दो सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है और किसी बड़े उलटफेर से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गोवा चुनाव 2022

निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, गोवा में उत्तराखंड और पंजाब राज्य के साथ 14 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। 40 सीटों वाले इस राज्य का विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 जबकि भाजपा को 13 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

कम सीटें होने के बावजूद भाजपा निर्दलीय विधायकों के दम पर सरकार बना ली थी। जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई थी। इस बार टीएमसी भी गोवा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है।

मणिपुर चुनाव 2022

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में दो चरणों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। यहां चुनाव का पहला चरण 27 फरवरी को होगा। तो वहीं दूसरा और अंतिम चरण 3 मार्च को कराया जाएगा। 60 सीटों वाले मणिपुर के विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28, भाजपा को 21 और अन्य को 11 सीटों पर जीत मिली थी।

बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए होती हैं। चुनाव में नेशनल पीपल्स पार्टी और नगा पीपल्स फ्रंट को चार-चार और लोजपा, टीएमसी को एक-एक सीट मिली थी। गोवा की तरह ही कम सीटें मिलने के बावजूद भाजपा ने स्थानीय दलों के साथ गठबंधन करके एन. बीरे सिंह के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाई थी।

टॅग्स :ECIPunjab Assembly ElectionsगोवामणिपुरManipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष