लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने पूर्व चुनाव आयुक्त कुरैशी को दिया जवाब, कहा- 'कार्रवाई आपने नहीं की और इल्जाम हम पर', जानें हेट स्पीच को लेकर EC पर क्या था आरोप 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2020 10:28 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव: रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में हेट स्पीच देने वाले सारे उम्मीदवारों को जनता ने नाकार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर डॉ. संदीप सक्सेना ने पत्र लिखकर पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी को जवाब दिया है।डॉ. संदीप सक्सेना ने यह भी लिखा है, 'बड़े दुख की बात है कि इस हद तक चुनिंदा भूल' से पाठक गुमराह हो सकते हैं।'

चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एस वाई कुरैशी के आरोपों का जवाब देते हुए एक पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने पत्र में एस वाई कुरैशी के लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। एस वाई कुरैशी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के दौरान हेट स्पीच के मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की गई और एफआईआर भी दर्ज नहीं किए गए थे। चुनाव आयोग ने इन आरोपों का जवाब देते हुए लिखा, वरिष्ठ डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर डॉ. संदीप सक्सेना ने पत्र में लिखकर बताया, 'चुनाव आयोग ग्यारह फरवरी 2020 से पहले कराए गए लोकसभा चुनाव और विधानसभा के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करने की योजना बना रहा है।'

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 'आयोग ने यह भी लिखा है कि जब आप (एस वाई कुरैशी ) चुनाव आयुक्त के कार्यालय में काम कर रहे थे, उस दौरान भी चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के तहत जारी नोटिसों और कार्रवाई की सूची संलग्न है।  वरिष्ठ डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर डॉ. संदीप सक्सेना ने लिखा, ध्यान से आप इसे पहले पढ़ लेना। संलग्न सूची से देखा जा सकता है कि तत्कालीन आयोग ने इस अवधि में जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धाराओं 123 और 125 के तहत तथा आईपीसी की धारा 153 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की है।'

डॉ. संदीप सक्सेना ने यह भी लिखा है, 'विडंबना है कि इस हद तक चुनिंदा भूल' से पाठक गुमराह हो सकते हैं।' डॉ. संदीप सक्सेना ने यह भी लिखा, 'कार्रवाई आपने नहीं की है और जिम्मेदार क्यों ठहरा रहे हैं?।'

जानें एसवाई कुरैशी ने चुनाव आयोग पर क्या लगाया था आरोप

2010 से 2012 तक चुनाव आयोग का नेतृत्व करने वाले एसवाई कुरैशी ने दिल्ली विधान फरवरी को इंडियन एक्सप्रेस की एक लेख में लिखा था कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव के प्रचार के हेट स्पीच पर उचित कार्रवाई नहीं की। एसवाई कुरैशी ने पत्र में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का नाम लेते हुए कहा था कि इन पर जनप्रतिनिधित्व कानून या आईपीसी के तहत एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई? 

लेख में एसवाई कुरैशी ने बीजेपी के स्टार कैंपेनर लिस्ट से दोनों को बाहर करने और चुनाव प्रचार पर अस्थायी रोक के लिए चुनाव आयोग की तारीफ भी की थी।

टॅग्स :चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो