लाइव न्यूज़ :

Earthquake: फिर हिली धरती, भारत के अरुणाचल प्रदेश सहित इंडोनेशिया और सिंगापुर में भूकंप

By विनीत कुमार | Updated: July 7, 2020 09:13 IST

भूकंप के झटके मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश सहित इंडोनेशिया और सिंगापुर में महसूस किए गए। इंडोनेशिया और सिंगापुर में भूकंप की तीव्रता काफी तेज मापी गई। हालांकि, भारत के अरुणाचल प्रदेश में ये कम रहा।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश सहित सिंगापुर और इंडोनेशिया में आज सुबह भूकंपसिंगापुर और इंडोनेशिया में रिक्टर स्केल पर 6 से अधिक की तीव्रता वाला भूकंप आया

भारत के अरुणाचल प्रदेश सहित इंडोनेशिया और सिंगापुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। इंडोनेशिया और सिंगापुर में जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तेज मापी गई और ये क्रमश: 6.3 और 6.1 की तेजी वाला रहा।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश ये तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। हालांकि, किसी भी जगह से किसी नुकसान की अभी सूचना नहीं है। हाल के दिनों में ऐसे कई भूकंप के झटके भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में महसूस किए जाते रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने मंगलवार सुबह बताता, 'नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी के मुताबिक अरुणाचल के तवांग के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही और ये भूकंप आधी रात को 1.33 बजे आया।'

वहीं, इंडोनेशिया में भूकंप की पुष्टि यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिसमोलॉजिकल सेंटर ने की है। इस भूकंप की तीव्रता 6.3 रही।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पांच जुलाई को भी गुजरात और मिजोरम में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुजरात और मिजोरम में रविवार शाम 20 मिनट के अंतराल पर मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए।

गुजरात के कच्छ जिले में रविवार शाम पांच बजकर 11 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र भचाऊ से करीब 14 किलोमीटर दूर था। उससे पहले दोपहर को एक बजकर 50 मिनट से लेकर चार बजकर 32 मिनट तक 1.8, 1.6, 1.7 और 2.1 तीव्रता के चार हल्के झटके महसूस किए गए थे। इसी क्षेत्र में 14 जून को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसे पूरे सौराष्ट्र क्षेत्र में महसूस किया गया था और लोग अपने घरों से बाहर आ गये थे। 

कच्छ जिला भूकंपीय क्षेत्र के बहुत उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में आता है और वहां नियमित तौर कम तीव्रता के झटके आते रहे हैं। 2001 में आया भूकंप पिछले दो सदियो में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे ज्यादा विनाशकारी भूकंप था। दूसरा भूकंप शाम पांच बजकर 26 मिनट पर मिजोरम के चम्पाई जिले में आया जिसकी तीव्रता 4.6 थी। यह तीन सप्ताह से कम समय में पूर्वोत्तर राज्य में सातवां भूकंप है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भूकंपअरुणाचल प्रदेशसिंगापुरइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह