लाइव न्यूज़ :

असम में कुछ घंटे के अंतराल में दो बार हिली धरती, राजकोट और मेघालय में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

By भाषा | Updated: July 16, 2020 18:58 IST

देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र उच्च भूकंपीय क्षेत्र की श्रेणी में आता है जहां भूकंप प्राय: आता रहता है। पिछले एक महीने में क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके आए हैं जिनमें से अधिकतर का केंद्र पश्चिमी मिजोरम था। इससे चंफाई जिले में नुकसान भी हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में भूकंप का दूसरा झटका अपराह्न 1.09 बजे आया जिसकी तीव्रता 2.6 थी। यह झटका पश्चिमी मेघालय में भी महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिलांग और पश्चिमी गारो हिल्स क्षेत्र सहित समूचे मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गुवाहाटी/शिलांग/अहमदाबादः असम में गुरुवार को कुछ घंटों के अंतराल में धरती दो बार हिली और इसके साथ ही पड़ोसी मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि, इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का पहला झटका बराक घाटी के करीमगंज में 18 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था जिसकी तीव्रता 4.1 थी। यह सुबह 7:57 बजे महसूस किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिलांग और पश्चिमी गारो हिल्स क्षेत्र सहित समूचे मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में भूकंप का दूसरा झटका अपराह्न 1.09 बजे आया जिसकी तीव्रता 2.6 थी। यह झटका पश्चिमी मेघालय में भी महसूस किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र उच्च भूकंपीय क्षेत्र की श्रेणी में आता है जहां भूकंप प्राय: आता रहता है। पिछले एक महीने में क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके आए हैं जिनमें से अधिकतर का केंद्र पश्चिमी मिजोरम था। इससे चंफाई जिले में नुकसान भी हुआ।

राजकोट में आया 4.8 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में राजकोट शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह 4.8 की मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजकोट की कलक्टर रम्या मोहन ने कहा कि भूकंप से किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र राजकोट शहर के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 20 किलोमीटर दूर स्थित था। उन्होंने कहा, “सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर राजकोट शहर के पास 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। शहर और ग्रामीण इलाकों से मिली खबरों के अनुसार जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।” गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट, सुरेंद्रनगर और अमरेली जिलों के कलक्टरों को फोन कर भूकंप के बाद की स्थिति का जायजा लिया।

टॅग्स :भूकंपअसमगुजरातमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब