लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: August 18, 2018 12:47 IST

Earthquake today news updates: कोस्टारिका में 6.0 तीव्रता का भूकंप वहीं इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

Open in App

पनामा सीमा के निकट दक्षिणी कोस्टारिका में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। हालांकि अभी तक भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इसका अधिकेन्द्र गोल्फिटो शहर से 19 किलोमीटर उत्तर में 19 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का झटका स्थानीय समयानुसार कल शाम 5:22 बजे महसूस किया गया।

 इंडोनेशिया में कल 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि कल आए भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई। इसका केंद्र मध्य इंडोनेशिया के कम्पांगबाजो गांव में 109 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 539 किलोमीटर की गहराई पर था।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके बडे स्तर पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके लोम्बोक में भी महसूस किए गए, जहां इस महीने की शुरुआत में आए सात तीव्रता वाले भूकंप से 400 से अधिक लोग मारे गए थे।

टॅग्स :भूकंपइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस