लाइव न्यूज़ :

भूकंप: लद्दाख के लेह में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2021 08:04 IST

एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 34.10 लैटीट्यूड और 78.46 लॉन्गीट्यूड लेह लद्दाख के 81 किलोमीटर पूर्व हिस्से में रहा। यह भूकंप धरती से 10 किलोमीटर गहराई में आया था।   

Open in App
ठळक मुद्देएनसीएस ने ट्वीट करके दी भूकंप की जानकारीसुबह 4 बजकर 50 मिनट पर आया था भूकंप

लेह लद्दाख में आज तड़के सुबह भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार की सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर लेह के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 34.10 लैटीट्यूड और 78.46 लॉन्गीट्यूड लेह लद्दाख के 81 किलोमीटर पूर्व हिस्से में रहा। यह भूकंप धरती से 10 किलोमीटर गहराई में आया था। हालांकि भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। 

 

इससे पहले सोमवार को तमिलनाडु के उत्तरी नगर वेल्लोर से कुछ दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी। यह भूकंप थट्टापरई गांव (गुड़ियट्टम तालुक) के तहत मथुरा मीनूर कोलाइमेडु में आया था। भूकंप के प्रभाव से इलाके में स्थित एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

वहीं बीते शुक्रवार को सुबह भारत-म्यामार की सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी। हालांकि इस भूकंप से किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई थी। यूरोपियन-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अनुसार, भूकंप शुरूआत में बांग्लादेश के चटगाँव से 175 किलोमीटर दूर आया था जिसका असर भारत में देखा गया था। यहां पश्चिम बंगाल और मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

टॅग्स :भूकंपलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ