लाइव न्यूज़ :

भूकंप के झटकों से हिली सिक्किम और पाकिस्तान की जमीन, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2018 21:50 IST

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में भूकंप आया, जिसकी रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.2 मापी गई है। यहां भूकंप के आने का समय शाम करीब 7 बजकर 51 मिनट था। 

Open in App

गंगटोक, 17 जून: सिक्किम में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 8 बजकर 37 मिनट पर आया, जिसके चलते लोग अपने दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।इसके अलावा पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में भूकंप आया, जिसकी रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.2 मापी गई है। यहां भूकंप के आने का समय शाम करीब 7 बजकर 51 मिनट था। इससे पहले 14 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई थी। वहीं, 11 जून को असम में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी। शिलांग स्थित क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि मध्यम तीव्रता के भूकंप का केंद्र नागांव जिले के धींग से 22 किमी दूर था।

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भूकंपसिक्किमपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम