लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 6, 2019 06:58 IST

भूकंप से जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। 

Open in App

कश्मीर में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप से जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया और कुछ सेकेंड तक कंपन महसूस किया गया। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 118 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर कश्मीर में 40 किलोमीटर की गहराई में था।

हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिलों में मंगलवार को कम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।तत्काल जान-ओ-माल के नुकसान की खबर नहीं मिल सकी।

इससे पहले शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि चंबा में दोपहर तीन बजकर 51 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।’’ उन्होंने बताया कि पहले भूकंप के ठीक तीन घंटे 40 मिनट बाद, मंडी में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का ज़लज़ला महसूस किया गया। मंडी चंबा से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित है।उन्होंने बताया कि पहले भूकंप का केंद्र चंबा जिले में पांच किलोमीटर की गहराई पर था, जबकि दूसरे ज़लजले का केंद्र मंडी जिले में 15 किलोमीटर की गहराई पर था।हिमाचल प्रदेश का अधिकतर हिस्सा उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आता है और क्षेत्र में नियमित रूप से ज़लज़ले के हल्के झटके आते रहते हैं।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया