लाइव न्यूज़ :

कोलकाता और मिजोरम में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2021 09:53 IST

एमएससी के अनुसार, भूकंप शुरूआत में बांग्लादेश के चटगाँव से 175 किलोमीटर दूर आया जिसका असर भारत में देखा गया। यहां पश्चिम बंगाल और मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह 5 बजकर 15 मिनट में महसूस हुए भूकंप के झटकेनहीं हुआ किसी तरह के जान-माल का नुकसान

शुक्रवार को सुबह भारत-म्यामार की सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता दर्ज की गई। हालांकि इस भूकंप से किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई। ईएमएससी के अनुसार, भूकंप शुरूआत में बांग्लादेश के चटगाँव से 175 किलोमीटर दूर आया जिसका असर भारत में देखा गया। यहां पश्चिम बंगाल और मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

दरअसल यहां कम आबादी होने के कारण नुकसान भी कम हुआ है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केन्द्र चिन राज्य की राजधानी हखा शहर के पास 32.8 किलोमीटर (20.4 मील) की गहराई पर था, जिसके झटके सीमा पार भारत और बांग्लादेश के कस्बों तथा शहरों में भी महसूस किए गए। इस क्षेत्र में हाल में आए भूकंपों ने भूस्खलन जैसे खतरों को बढ़ा दिया है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

 

टॅग्स :भूकंपबांग्लादेशम्यांमारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं