लाइव न्यूज़ :

"पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं, पहले मैं सोचता था लेकिन नहीं पहले स्थान पर तो अडानी हैं, फोन हैकिंग ध्यान भटकाने की कोशिश है", राहुल गांधी का बेहद तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 31, 2023 15:17 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस सहित अन्य दलों के विपक्षी नेताओं को मिले फोन हैकिंग से संबंधित संदेश पर कहा कि मोदी सरकार ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग संबंधित आरोपों पर दी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अन्य मुद्दों से धयान भटकाने के लिए ऐसी साजिश रच रही हैजैसे ही अडानी को छुआ जाता है, सीबीआई सहित जांच एजेंसियों का खेल शुरू हो जाता है

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस सहित अन्य दलों के विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग संबंधित आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर बेहद तीखा निशाना साधा और कहा कि भाजपा और सरकार लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसी कोशिशें कर रही है।

दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने अडानी समूह से जुड़े कुछ व्यापारिक सौदों को लेकर मोदी सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया और कहा कि "भाजपा की वित्तीय प्रणाली सीधे तौर पर अडानी समूह के साथ जुड़ी हुई है।"

उन्होंने कहा, ''जैसे ही अडानी को छुआ जाता है, खुफिया एजेंसियों सीबीआई और जासूसी का प्रयोग शुरू हो जाता है।''

राहुल गांधी ने कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों के हैकिंग के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके दफ्तर में भी कई लोगों को फोन हैकिंग का संदेश मिला है।

राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा के साथ लेफ्ट के सीताराम येचुरी, सपा के अखिलेश यादव और शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रियंका चतुर्वेदी को हैकिंग से संबंधित मैसेज मिला है। दरअसल भाजपा देश के युवाओं का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।"

केरल के वायनाड से लोकसभा के सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वह इस खबर के बाद से डरे हुए नहीं हैं और सरकार चाहे तो उनके फोन को जितनी चाहे टैप करा सकती है"।

उन्होंने कहा, "बहुत कम लोग इसके खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतने फोन टैपिंग कराओ, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर वो मेरा फोन लेना चाहें तो मैं उन्हें अपना फोन दे भी सकता हूं"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार पर ध्यान भटकाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "पहले मैं सोचता था कि नंबर एक पर पीएम मोदी हैं, नंबर 2 पर अडानी हैं और नंबर 3 पर अमित शाह हैं, लेकिन यह गलत है क्योंकि पहले नंबर पर अडानी हैं, दूसरे नंबर पर पीएम मोदी हैं और तीसरे नंबर पर अमित शाह हैं। हम भारत की राजनीति को समझ चुके हैं और अब अडानी जी बच नहीं सकते। यह सब ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए हो रहा है।"

राहुल गांधी ने कहा, "यह एक दिलचस्प समस्या है। मेरे पास कुछ सोच-विचार हैं। समय आने पर हम उसे दिखा भी देंगे कि अडानी सरकार को कैसे हटाया जा सकता है। यह मत सोचिए कि सरकार को हटाकर अडानी जी को हटा दिया जाएगा। अडानी जी मौजूदा समय में एकाधिकार के प्रतीक बन गये हैं। दरअसल अडानी भाजपा की वित्तीय व्यवस्था का सीधे तौर पर संचालन कर रहे हैं।''

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह