लाइव न्यूज़ :

चे ग्वेरा और फिदेल कास्त्रो का इंटरव्यू लेने वाले पहले भारतीय पत्रकार ई गोपीनाथ का निधन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 19:48 IST

स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव कवर करने वाले भारतीय पत्रकार ई गोपीनाथ का शनिवार (8 जून) को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के पहले आम चुनाव कवर करने वाले दिग्गज पत्रकार ई. गोपीनाथ का शनिवार को निधन हो गया।गोपीनाथ क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा और राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रों का साक्षात्कार लेने वाले पहले भारतीय पत्रकार थे।

स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव कवर करने वाले और क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा और राष्ट्रपति फिदेस कास्त्रों का साक्षात्कार लेने वाले पहले भारतीय पत्रकार ई गोपीनाथ का शनिवार (8 जून) को निधन हो गया।

वह समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई) के तमिलनाडु के हेड थे और करीब 3 दशकों से एजेंसी के साथ काम कर रहे थे। एएनआई ने दिग्गज पत्रकार ई गोपीनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

सोशल मीडिया पर पत्रकार गोपीनाथ के निधन पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। दिल्ली में एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश ने गोपीनाथ के निधन पर उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ''गुलज़ारी लाल नंदा और लाल बहादुर शास्त्री के साथ गोपीनाथ सर। पुरानी दुनिया के पत्रकार जो हमेशा दृश्य के पीछे रहते थे, कहानी की रिपोर्टिंग करते थे, कभी कहानी नहीं। सर्वोत्कृष्ट एजेंसी पत्रकार। उन्होंने दक्षिण भारत में एएनआई के आधार का विस्तार करने में हमारी मदद की।''

एक यूजर ने लिखा, ''एएनआई की अपूरणीय क्षति। ईश्वर कठिन समय में उनके दुखी परिवार को शक्ति प्रदान करे।'' 

टॅग्स :पत्रकारइंडियातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर