लाइव न्यूज़ :

DUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2025 15:44 IST

DUSU Election Results 2025: 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर मतदान हुआ, जहाँ 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) लगाई गईं।

Open in App
ठळक मुद्देDUSU Election Results 2025: मतदान पिछले साल के 35 प्रतिशत से थोड़ा ज़्यादा रहा।DUSU Election Results 2025: मतदान में 39.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।DUSU Election Results 2025: डूसू चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हुई।

DUSU Election Results 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 रिजल्ट घोषित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) 4 में से 3 सीट पर जीत दर्ज की। एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की, एनएसयूआई ने एक सीट जीती है। एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को हराकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद जीता। गुरुवार को हुए चुनावों में 50 संबद्ध कॉलेजों के लगभग 2.75 लाख योग्य छात्रों ने मतदान किया। 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर मतदान हुआ, जहाँ 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) लगाई गईं।

अंतिम मतदान 39.45 प्रतिशत रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में एबीवीपी के आर्यन मान जीत हासिल की। उन्होंने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को हराया। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संघ एनएसयूआई उपाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा समर्थित एबीवीपी को हराया। एबीवीपी के उम्मीदवार सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल की।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल एक पद से ही संतोष करना पड़ा।

एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला (29,339 मत) ने एबीवीपी के गोविंद तंवर (20,547 मत) को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के कबीर को हराकर सचिव पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी की दीपिका झा ने लवकुश भड़ाना को हराकर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दोनों ही दलों को खाली हाथ रहना पड़ा।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि “पार्टी ने इस चुनाव में अच्छी लड़ाई लड़ी। ये चुनाव न केवल एबीवीपी के खिलाफ था बल्कि डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, संघ-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ताकत के खिलाफ भी था।”

उन्होंने कहा, “फिर भी, डीयू के हजारों छात्र हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे और हमारे उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एनएसयूआई पैनल से नवनिर्वाचित डूसू उपाध्यक्ष राहुल झांसला और जीतने वाले सभी अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।

हार हो या जीत एनएसयूआई हमेशा विद्यार्थियों, उनके मुद्दों और डीयू को बचाने के लिए लड़ती रहेगी। हम और भी मजबूत होकर उभरेंगे।” वर्ष 2024 के डूसू चुनाव मे एनएसयूआई ने सात साल के अंतराल के बाद अध्यक्ष पद और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावदिल्ली विश्वविद्यालयAkhil Bharatiya Vidyarthi ParishadNSUI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदः एबीवीपी के नए अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी होंगे महासचिव

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?