लाइव न्यूज़ :

DUSU Election 2023: रंग-बिरंगे पोस्टर, पर्चों और होर्डिंग से पटा दिल्ली विश्वविद्यालय, चार साल के अंतराल के बाद चुनाव कराने की तैयारी, नए स्टूडेंट खुश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2023 12:35 IST

DUSU Election 2023: प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने कहा, ‘‘हर कोई उत्साहित है। उम्मीदवार अपनी विचारधारा और घोषणापत्र को समझाने के लिए हर समूह के पास जा रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनए छात्र अपने पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। संभावित उम्मीदवार कक्षाओं में जा रहे हैं और छात्रों की समस्याओं पर भी गौर कर रहे हैं।नार्थ कैंपस के पास सुदामा चाय दुकान चुनावी चर्चा का केंद्र है।

DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय रंग-बिरंगे पोस्टर, पर्चों और होर्डिंग से पट गया है, जहां छात्र संघ के चुनाव चार साल के अंतराल के बाद कराने की तैयारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के बैनर चाय की दुकानों से लेकर ऑटोरिक्शा के साथ ही कॉलेज परिसर के आसपास हर जगह देखे जा सकते हैं।

वरिष्ठ छात्र जहां अपने चुनाव घोषणापत्र, उम्मीदवारों और प्रचार अभियान की योजना पर चर्चा करते देखे जा सकते हैं, वहीं नए छात्र अपने पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने कहा, ‘‘हर कोई उत्साहित है। उम्मीदवार अपनी विचारधारा और घोषणापत्र को समझाने के लिए हर समूह के पास जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि संभावित उम्मीदवार कक्षाओं में जा रहे हैं और छात्रों की समस्याओं पर भी गौर कर रहे हैं। नार्थ कैंपस के पास सुदामा चाय दुकान चुनावी चर्चा का केंद्र है। नए छात्रों के लिए चुनाव को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, उम्मीदवार परिसरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

छात्रों को कक्षाओं के बाद बैठकों और रैलियों में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में चार साल के अंतराल के बाद 22 सितंबर को चुनाव होंगे। आखिरी चुनाव 2019 में हुए थे। कोविड-19 के कारण 2020 और 2021 में छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधान के कारण 2022 में चुनाव नहीं हो सका।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावDelhi University Teachers' Association
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव पर एबीवीपी ने मारी बाजी?, दिल्ली विवि के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?