दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Published: July 2, 2021 10:24 AM2021-07-02T10:24:03+5:302021-07-02T10:24:03+5:30

Dust storm, light rain likely in Delhi | दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, दो जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू का कहर जारी रहेगा और इसके साथ ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है। वहीं, धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही शाम या रात को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा।

उसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था। न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dust storm, light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे