लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत कुमारः गज़ल को सिंहासन से उतारकर आम आदमी की चौखट तक लाने वाली शख्सियत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 1, 2019 13:31 IST

दुष्यंत कुमार ने कविता, गीत, गज़ल, काव्य, नाटक, कहानी जैसी अनेक विधाओं में लेखन किया लेकिन गज़लों की अपार लोकप्रियता ने अन्य विधाओं को नेपथ्य में डाल दिया। पढ़िए, दुष्यंत कुमार की कुछ चुनिंदा गज़ले...

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत कुमार एक ऐसे पहले कवि माने जाते हैं जिन्होंने गजल को बोलचाल की भाषा में लिखा।दुष्यंत का जन्म उत्तर प्रदेश के राजपुर नवादा में 1 सितंबर 1933 को हुआ था।

जाने-माने कवि और गज़लकार दुष्यंत कुमार ने अपनी बहुचर्चित किताब 'साये में धूप' की भूमिका में लिखा है, 'उर्दू और हिन्दी अपने-अपने सिंहासन से उतरकर जब आम आदमी के बीच आती हैं तो उनमें फर्क कर पाना बड़ा मुश्किल होता है। मेरी नीयत और कोशिश यही रही है कि इन दोनों भाषाओं को ज़्यादा से ज़्यादा क़रीब ला सकूँ। इसलिए ये ग़ज़लें उस भाषा में लिखी गई हैं जिसे मैं बोलता हूँ।'

दुष्यंत कुमार एक ऐसे पहले कवि माने जाते हैं जिन्होंने गजल को बोलचाल की भाषा में लिखा। उसमें आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाए। जब उन्होंने लेखन शुरू किया तो उर्दू में ताज भोपाली तथा क़ैफ़ भोपाली का ग़ज़लों की दुनिया पर राज था। हिन्दी में भी उस समय अज्ञेय तथा गजानन माधव मुक्तिबोध की कठिन कविताओं का बोलबाला था। लेकिन इनसे इतर दुष्यंत कुमार ने अपनी अलग लकीर खींची।

दुष्यंत का जन्म उत्तर प्रदेश के राजपुर नवादा में 1 सितंबर 1933 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय से पढ़ाई की और इस शहर से उनका गहरा लगाव रहा।  उन्होंने आकाशवाणी में नौकरी करते हुए ही तमाम रचनाएं लिखीं। 30 दिसंबर 1975 को महज 42 वर्ष की इस प्रतिभाशाली शख्सियत का निधन हो गया।

दुष्यंत कुमार ने कविता, गीत, गज़ल, काव्य, नाटक, कहानी जैसी अनेक विधाओं में लेखन किया लेकिन गज़लों की अपार लोकप्रियता ने अन्य विधाओं को नेपथ्य में डाल दिया। पढ़िए, दुष्यंत कुमार की कुछ चुनिंदा गज़ले...

कहाँ तो तय था चिराग़ाँ हर एक घर के लिएकहाँ चिराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए।यहाँ दरख़तों के साये में धूप लगती हैचलो यहाँ से चलें और उम्र भर के लिए।।

***इस नदी की धार से ठंडी हवा आती तो हैनाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है।एक चिंगारी कहीं से ढूँढ लाओ दोस्तोइस दिये में तेल से भीगी हुई बाती तो है।।

***कहीं पे धूप की चादर बिछा के बैठ गएकहीं पे शाम सिरहाने लगा के बैठ गए।जले जो रेत में तलवे तो हमने ये देखाबहुत से लोग वहीं छटपटा के बैठ गए।खड़े हुए थे अलावों की आंच लेने कोसब अपनी अपनी हथेली जला के बैठ गए।

***मत कहो, आकाश में कुहरा घना है,यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है।इस सड़क पर इस क़दर कीचड़ बिछी है,हर किसी का पाँव घुटनों तक सना है।दोस्तों ! अब मंच पर सुविधा नहीं है,आजकल नेपथ्य में संभावना है।

***हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए,इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए।सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।

***मैं जिसे ओढ़ता बिछाता हूँवो ग़ज़ल आप को सुनाता हूँ।एक जंगल है तेरी आँखों मेंमैं जहाँ राह भूल जाता हूँ।तू किसी रेल सी गुज़रती हैमैं किसी पुल सा थरथराता हूँ।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम