लाइव न्यूज़ :

समाधान यात्रा के दौरान महादलितों की झोपड़ियां न दिखे इसलिए बैरिकेडिंग कर कपड़े से ढकी गई बस्तियां, लोगों के शौच और पानी पर भी आई आफत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2023 18:36 IST

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समाधान यात्रा के दौरान भोजपुर जिले में कोइलवर के सकड्डी, धन्डीहा व संदेश गए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग योजनाओं का निरीक्षण किया था। उसके बाद आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में जीविका दीदियों के हैंड मेड क्राफ्ट का अवलोकन किया और जीविका दीदियों से संवाद किया है। 

लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के होने वाले कार्यक्रम के वजह से महादलितों को बैरिकेडिंग कर कपड़ा से ढक दिया गया है। यही नही उनको बैरिकेडिंग के पीछे कैद कर दिया गया था।

सीएम के काफिले के निकलने के मद्देनजर महादलितों के घरों को घेरा गया 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था, लिहाजा एक लाइन महादलितों के घर के बाहर बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग कर कपड़ा लगा कर उनके झुग्गी-झोपड़ियों को ढक दिया गया था। वहीं, बैरिकेडिंग लगने के वजह से सैकड़ो महादलित एक तरफ कैद हो गए थे। 

उनके लिए घर अंदर-बाहर जाने तक का रास्ता नही छोड़ा गया था। इसको लेकर खुद उन बस्तियों में रहने वाले लोग ने कहा कि मुख्यमंत्री के वजह से हमलोग को देखिए कैद कर दिया गया है। 

लोगों ने क्या कहा 

इस पर बोलते हुए लोगों ने कहा कि हम ना ड्यूटी जा सकते हैं, ना हम लोग शौच के लिए बाहर निकल सकते है और तो और हमलोग के लिए एक जगह चापाकल है, जहां से पानी लेने जाते है। लेकिन आज पानी भी नही ले सकते। मामले में भुवर राम ने बताया कि न तो काम पर जा सकते हैं और न ही शौच के लिए बाहर निकल सकते हैं। यही नहीं बच्चे भी खेलने के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। 

समस्या का समधान नहीं किया गया लेकिन हमें कैद कर दिया गया- स्थानीय

मामले में वहां ने लोगों ने आगे कहा है कि कई सालों से वे इसी जगह पर रहते आए हैं। कभी भी पक्का मकान मयस्सर नहीं हो पाया है। पानी और शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है। लेकिन अब मुख्यमंत्री आने वाले हैं तो महादलित बस्ती के लोगों को कैद कर दिया गया है। समस्या का समधान तो नहीं निकाला गया, लेकिन जिला प्रशासन ने हमें कैद जरूर कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नागरी प्रचारिणी सभागर के पास रहने वाले महादलितों को कपड़े से ढककर छिपाने की कोशिश की गई थी। एक तरह से देखें तो उन्हें कैद कर दिया गया था। उनके घर के बाहर बांस और बल्ले से बैरिकेडिंग कर कपड़ा लगा कर उनके झुग्गी-झोपड़ियों को ही ढक दिया गया था।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो