लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर के महापौर ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:45 IST

Open in App

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), 13 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दुर्गापुर के महापौर दिलीप अगस्ती ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने यह जानकारी दी।

नेताओं ने बताया कि अगस्ती ने उनके और दुर्गापुर नगर निगम में पार्षदों के एक वर्ग के बीच ‘‘बढ़ते मनमुटाव’’ के कारण पश्चिम वर्धमान के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, अगस्ती को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पद से हटने के लिए कहा था।

हालांकि, टिप्पणी के लिए अगस्ती से संपर्क नहीं हो पाया। नगर निकाय का कार्यकाल अगले साल समाप्त होने वाला है।

सूत्रों ने बताया कि उप महापौर अनिंदिता मुखर्जी को महापौर बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है और इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?