लाइव न्यूज़ :

वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते 25 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की चपेट में आए:अध्ययन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:44 IST

Open in App

कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद करीब 25 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे जिससे डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण के प्रसार के संकेत मिलते हैं। एक हालिया अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) और दिल्ली-एनसीआर के मैक्स अस्पतालों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए अध्ययन में पाया गया कि दिल्ली में पूर्व में दर्ज मामलों की तुलना में डेल्टा के प्रकोप का असर अधिक रहा। अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता एवं आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु सेनगुप्ता ने कहा कि हालांकि, संक्रमण का स्तर हल्का था और टीकाकरण गंभीर रूप से बीमार होने से बचाने में खासा मददगार साबित हुआ। उन्होंने चेताया कि संक्रमण की चपेट में आने वाले 25 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों में से अधिकतर में बीमारी के लक्ष्ण नहीं थे, ऐसे में वायरस के प्रसार को काबू करने में मास्क पहनने की अहम भूमिका है। सेनगुप्ता ने कहा कि करीब 95 ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों का अध्ययन किया गया जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। इनके टीकाकरण के बाद 45-90 दिनों तक इनका मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि इन 95 में से 25 फीसद से अधिक संक्रमण की चपेट पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस