राह चलते लोगों को टक्कर मारने के बाद नशे में धुत युवक फरार, लावारिस कार बरामद  

By भाषा | Published: April 7, 2021 02:50 PM2021-04-07T14:50:39+5:302021-04-07T14:50:39+5:30

Drunk youth absconded after hitting people on the way, unclaimed car recovered | राह चलते लोगों को टक्कर मारने के बाद नशे में धुत युवक फरार, लावारिस कार बरामद  

राह चलते लोगों को टक्कर मारने के बाद नशे में धुत युवक फरार, लावारिस कार बरामद  

इंदौर (मध्यप्रदेश), सात अप्रैल   इंदौर में 25 वर्षीय एक युवक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कम से कम सात लोगों को घायल कर दिया और फरार हो गया। चालक कथित तौर पर नशे में धुत था और उसकी कार लावारिस हालत में बरामद की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।       आजाद नगर पुलिस थाने के प्रभारी मनीष डावर ने बताया कि वारदात के बाद फरार आरोपी की पहचान फैजान पटेल (25) के रूप में हुई है।   मीडिया की कुछ खबरों में फैजान की मां फिरदौस पटेल को भाजपा की स्थानीय नेता बताया गया है। लेकिन थाना प्रभारी ने इससे इनकार किया।

   डावर ने हालांकि बताया कि यह महिला, पुलिस की नगर सुरक्षा समिति की सदस्य है।   उन्होंने बताया कि फैजान ने राह चलते लोगों तथा वाहनों को टक्कर मारना आजाद नगर क्षेत्र से शुरू किया और वह शहर के अलग-अलग इलाकों में लापरवाही से कार दौड़ाता रहा। इस दौरान कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन वह बच निकला।

    थाना प्रभारी ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में फैजान की कार की टक्कर से कम से कम सात लोग घायल हुए जिनमें से कुछ लोग शहर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती हैं।  

    इस बीच, पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने बताया कि शहर के देवास नाका क्षेत्र से फैजान की कार लावारिस हालत में मिली है। उन्होंने बताया,"लग रहा है कि आरोपी नशे में धुत होकर कार चला रहा था। उसकी तलाश जारी है।" 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने फैजान के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 308 (जानबूझकर किया गया ऐसा कृत्य, जिससे किसी की मृत्यु भी हो सकती है) के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Drunk youth absconded after hitting people on the way, unclaimed car recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे