लाइव न्यूज़ :

'नशाखोरी सबसे बड़ी चुनौती, किसी को युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे'- योगी आदित्यनाथ

By शिवेंद्र राय | Updated: August 24, 2022 15:03 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नशे के कारोबारियों पर कानून का शिकंजा कसने के लिए यूपी पुलिस को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी के सामने 'नशाखोरी' सबसे बड़ी चुनौती है। नशे के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को एक वृहद अभियान चलाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनशे के कारोबारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं- योगी आदित्यनाथनशे के खिलाफ अभियान को सख्ती से आगे बढ़ाना होगा- योगी आदित्यनाथनशे का अवैध कारोबार एक राष्ट्रीय अपराध है- योगी आदित्यनाथ

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ₹260 करोड़ की लागत से निर्मित 144 आवासीय/अनावासीय भवनों का आभासी माध्यम से लोकार्पण किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कहा कि किसी माफिया या अपराधी को देश की युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे। इसमें संलिप्त माफिया और अपराधियों के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि आज सजग पुलिस बल के कारण अपराधियों के मन में भय है। वहीं, आम आदमी के मन में सम्मान का भाव है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हमारी कार्यपद्धति किसी भी प्रकार की अवैध व अनैतिक गतिविधि की रोकथाम की दिशा में होनी चाहिए। अच्छी कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश निवेश के एक सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में उभरा है।"

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "वर्तमान में युवा पीढ़ी के सामने 'नशाखोरी' सबसे बड़ी चुनौती है। नशे के कारोबारी युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए नशे के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को एक वृहद अभियान चलाना होगा। नशे का कोई भी कारोबारी  अगर अवैध और अनैतिक तरीके से युवा पीढ़ी को बरबाद करने के लिए अपनी अनैतिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है तो हमे उसके खिलाफ अभियान चलाकर कानून के शिकंजे में उसे कैद करते हुए सख्ती के साथ उनके मंसूबों को ध्वस्त करना होगा और अपने अभियान को आगे बढ़ाना होगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिस जवाबदेही और टीम वर्क के साथ हम लोगों ने काम किया, उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश में एक नजीर बनी हुई है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को रायबरेली में नेहरू नगर स्थित एफजी कॉलेज मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री ने अमर स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव 218वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवाओं को राना बेनी माधव और उनके योगदान के बारे में जरूर जानना चाहिए। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊLucknowBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है