लाइव न्यूज़ :

औषधि नियंत्रक दल ने 7 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:25 IST

Open in App

जयपुर 19 मई औषधि नियंत्रक दल ने बुधवार को जयपुर शहर में दवाओं की कालाबाजारी और तय रकम से अधिक पैसे वसूलने पर अंकुश लगाने के लिये की गई कार्रवाई के दौरान 7 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 3 से 21 दिनों तक के लिए निलंबित कर दिये।

सहायक औषधि नियंत्रक दिनेश तनेजा ने बताया कि टीम ने शहर के कुछ मेडिकल स्टोर पर नकली ग्राहक भेजकर बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोरोना के इलाज की दवाइयां मांगी। स्टोर संचालकों ने चिकित्सीय परामर्श पत्र मांगे बगैर और बिना बिल के दवाएं ग्राहक को दे दी।

उन्होंने बताया कि इनकी गहनता से जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाये जाने पर 7 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 3 से 21 दिनों के लिए निलंबित किए गए।

तनेजा ने बताया कि आदर्श नगर के यूनिक मेडिकोज व जैन मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर, एसएमएस हॉस्पिटल के पास स्थित हिना मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर, मानसरोवर के पदमा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, भट्टा बस्ती के जिक्र फार्मेसी एंड जनरल स्टोर, प्रताप नगर के चौधरी मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर और जगतपुरा के श्री मेडिकल्स का लाइसेंस कुछ दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब