लाइव न्यूज़ :

DRDO: सतह से हवा में मार करने वाली दो और मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 18:00 IST

DRDO: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमआरएसएएम-सेना के सफल प्रक्षेपण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग इकाइयों को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉन्च पैड-3 से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) का परीक्षण किया गया।डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए। 27 मार्च को भी आईटीआर से सेना के दो एमआरएसएएम का परीक्षण किया गया था। 

बालासोरः भारत ने बुधवार को ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली दो और मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज लॉन्च पैड-3 से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) का परीक्षण किया गया।

ये एमआरएसएएम सेना द्वारा उपयोग के लिए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि परीक्षणों के जरिये हथियार प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीयता स्थापित की गई। उसने कहा कि इन परीक्षणों के दौरान मिसाइल, हथियार प्रणाली रडार और कमान पोस्ट सहित सभी हथियार प्रणाली घटकों के प्रदर्शन को सत्यापित किया गया है।

ये परीक्षण डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमआरएसएएम-सेना के सफल प्रक्षेपण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग इकाइयों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इन सफल प्रक्षेपणों ने एक बार फिर प्रणाली की विश्वसनीयता साबित कर दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी. सतीश रेड्डी ने हथियार प्रणाली के सफल परीक्षण से जुड़ी टीम को बधाई दी। गौरतलब है कि 27 मार्च को भी आईटीआर से सेना के दो एमआरएसएएम का परीक्षण किया गया था। 

टॅग्स :मिसाइलओड़िसाराजनाथ सिंहAir Forceभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?