द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर, बीजद सरकार उन्हें देगी ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा, मिलेगी एस्कॉर्ट पायलट गाड़ी-निजी सुरक्षा अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2022 09:04 IST2022-07-08T08:54:32+5:302022-07-08T09:04:59+5:30

आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने ‘ओडिशा की बेटी’ बताया था उनको पूरा समर्थन देने की बात कही थी। जबकि ओडिशा कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने से इन्कार कर दिया था।

Draupadi Murmu go Odisha today BJD party cm navin patnaik govt give her status state guest get escort pilot vehicle personal security | द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर, बीजद सरकार उन्हें देगी ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा, मिलेगी एस्कॉर्ट पायलट गाड़ी-निजी सुरक्षा अधिकारी

द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर, बीजद सरकार उन्हें देगी ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा, मिलेगी एस्कॉर्ट पायलट गाड़ी-निजी सुरक्षा अधिकारी

Highlightsप्रचार के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा जाएगी। ऐसे में ओडिशा सरकार ने फैसला किया है उन्हें ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दिया जाएगा।वे इस दौरान सीएम पटनायक से भी मुलाकात कर सकती है।

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने फैसला किया है कि राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आठ जुलाई को प्रचार के लिए यहां आएंगी तो उन्हें ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दिया जाएगा। गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मुर्मू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। 

द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा एस्कॉर्ट पायलट गाड़ी और एक निजी सुरक्षा अधिकारी

आपको बता दें कि इसके लिए उन्हें एक एस्कॉर्ट पायलट गाड़ी और एक निजी सुरक्षा अधिकारी दिया जाएगा। गौरतलब है कि मुर्मू आदिवासी हैं और राज्य के मयूरभंज जिले की निवासी हैं। अधिकारी ने कहा कि मुर्मू के स्वागत की, उनके रहने की और उनके आने-जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। 

द्रौपदी मुर्मू कर सकती है सीएम पटनायक से भी मुलाकात 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विधायकों और सांसदों के साथ बातचीत के अलावा, मुर्मू मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात कर सकती हैं। पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजद ने "ओडिशा की बेटी" के लिए समर्थन का वादा भी किया है। 

ओडिशा कांग्रेस नहीं करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

इससे पहले पिछले महीने ओडिशा में कांग्रेस ने कहा था कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार और ‘इस धरती की बेटी’ द्रोपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी। पार्टी ने दावा किया कि मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा में भरोसा करती हैं। 

ओडिशा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसिंह मिश्रा ने यहां कहा कि उनकी पार्टी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी जो कई बड़े गैर-भाजपा दलों के आम-सहमति वाले उम्मीदवार हैं। 

सीएम पटनायक ने द्रोपदी मुर्मू के लिए सभी से सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की 

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पिछले महीने को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया था कि ‘ओडिशा की बेटी’ के रूप में मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन दें। 

सीएम पटनायक के अपील को कांग्रेस ने बताया था ‘तमाशा’

कांग्रेस विधायक दल के नेता मिश्रा ने कहा, ‘‘हम उनकी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि वह आरएसएस और भाजपा की विचारधारा पर भरोसा करती हैं। इस विचारधारा के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी और कांग्रेस कभी उसका समर्थन नहीं करेगी।’’ 

उन्होंने कहा कि वह मुर्मू को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनकी आपस में अच्छी बातचीत है लेकिन पार्टी उनका समर्थन नहीं कर सकती। 

आपको बता दें कि ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के नौ विधायक हैं। राज्य से पार्टी का एक लोकसभा सदस्य भी है। मिश्रा ने मुर्मू का समर्थन करने की पटनायक की अपील को ‘तमाशा’ करार दिया। 

Web Title: Draupadi Murmu go Odisha today BJD party cm navin patnaik govt give her status state guest get escort pilot vehicle personal security

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे