लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के घर हाईवोल्टेज ड्रामा: तेज प्रताप की पत्नी ऐश्‍वर्या ने राबड़ी और मीसा पर लगाए आरोप, कहा-खाना तक नहीं देते

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2019 16:34 IST

14 सितंबर की दोपहर ऐश्‍वर्या राय अचानक राबड़ी देवी आवास से रोती हुई निकलीं थीं. घर से निकलने के बाद वे अपने पिता की गाड़ी में बैठकर मायके चलीं गईं. इसका वीडियो वारयल होते ही सनसनी फैल गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देऐश्‍वर्या अपनी सास राबड़ी देवी के साथ उनके सरकारी आवास पर रह रहीं थीं.उन्‍होंने अपनी सास राबड़ी देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्‍वर्या राय ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि उन्हें ससुराल से धक्का देकर निकाल दिया गया है. पति तेज प्रताप यादव से तलाक का मुकदमा लड़ रहीं ऐश्‍वर्या राय ने पहली बार अपना मुंह खोला है. उन्‍होंने अपनी सास राबड़ी देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया है कि आज भी उन्‍हें खाना नहीं दिया गया है.

वहीं, पहली बार उनके पिता चंद्रिका राय ने भी मुंह खोलते हुए कहा है कि उन्‍हें शर्म आती है कि ऐसे घर में बेटी कर रिश्‍ता किया. आज अपराह्न राबडी देवी के सरकारी आवास के बाहर हाई वोल्‍टेज ड्रामा हुआ. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय घर से बाहर निकलीं.

वहां उनके पिता चंद्रिका राय और मां उपस्थित थे. इसके बाद ऐश्‍वर्या ने बताया कि उन्‍हें धक्‍का देकर घर से निकाल दिया गया है. ऐश्‍वर्या राय ने मीसा भारती के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्‍हें किचन में एंट्री नहीं दी जाती थी. उन्‍हें जून महीने से ही खाना नहीं दिया जा रहा है.

उनका खाना पिता के घर से आता है. बीती रात से भी खाना नहीं दिया गया था. आज नवरात्र है, इसलिए कम-से-कम पानी पीने के लिए किचन की चाबी मांगी तो ननद मीसा भारती ने सास राबड़ी देवी के सामने दुर्व्‍यवहार किया. फिर धक्‍के देकर घर से निकाल दिया गया. 

ऐश्‍वर्या ने बताया कि उन्‍होंने तलाक के मुकदमे में अपना पक्ष रखने के लिए एक वीडियो बनाया था. बीती रात से उनसे वीडियो छीनने की कोशिश की जाती रही है. यहां तक कि घर के एक गार्ड ने भी वीडियो छीनने की कोशिश की. यहां उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा दर्ज किया है.

तलाक के मुकदमे के बावजूद ऐश्‍वर्या अपनी सास राबड़ी देवी के साथ उनके सरकारी आवास पर रह रहीं थीं. इसके पहले भी 14 सितंबर की दोपहर ऐश्‍वर्या राय अचानक राबड़ी देवी आवास से रोती हुई निकलीं थीं. घर से निकलने के बाद वे अपने पिता की गाड़ी में बैठकर मायके चलीं गईं. इसका वीडियो वारयल होते ही सनसनी फैल गई थी.

हालांकि, देर शाम ऐश्‍वर्या फिर राबड़ी आवास लौट गईं थीं. लेकिन आज एकबार फिर लालू प्रसाद यादव के घर की कलह सड़क पर आ गई है. अब खुद चन्द्रीका राय भी काफी दुखी नजर आये और राबड़ी देवी व उनके खिलापह रोष व्यक्त किया है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?