लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2021 07:46 IST

डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद सोमवार देर रात निधन हो गया। वे 62 साल के थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. केके अग्रवाल का 62 साल की उम्र में निधनकोरोना से संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज, बाद में तबीयत ज्यादा खराब हो गई थीकेके अग्रवाल ने पिछले महीने 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी

पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित और इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. केके अग्रवाल का निधन हो गया है। कोविड ग्रस्त होने के बाद वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय केके अग्रवाल ने सोमवार देर रात 11.30 बजे आखिरी सांस ली।

केके अग्रवाल की तबीयत कोरोना से संक्रमित होने के बाद लगातार बिगड़ती जा रही थी और पिछले हफ्ते से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने पिछले महीने 28 अप्रैल को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।

केके अग्रवाल हालांकि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुके थे और इस महामारी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए काफी सक्रिय भी रहे थे। उनके कोरोना के खिलाफ जानकारी देने वाले कई वीडियो भी हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल रहे थे।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर केके अग्रवाल मौजूदा समय में हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट थे। उन्हें साल 2005 में डॉ बीसी रॉय अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, 2010 उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

दिल्ली से अपनी स्कूल शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉक्टर केके अग्रवाल ने एमबीबीएस की पढ़ाई नागपुर यूनिवर्सिटी से की थी। केके अग्रवाल के निधन की जानकारी देते हुए बयान में कहा गया, 'महामारी के दौरान भी उन्होंने जनता को शिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए और कई वीडियो और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से 100 मिलियन लोगों तक पहुंचने में सक्षम हुए और अनगिनत लोगों की जान बचाई। वह चाहते थे कि उनके जीवन का जश्न मनाया जाए और शोक न किया जाए।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया