लाइव न्यूज़ :

डॉ. जेएस टिटियाल दिल्ली एम्स स्थित आरपी नेत्र विज्ञान केंद्र के प्रमुख का पद संभालेंगे

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:06 IST

Open in App

डॉ.जीवन सिंह टिटियाल बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली स्थित आरपी नेत्र विज्ञान केंद्र के प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. टिटियाल एम्स स्थित राष्ट्रीय नेत्र बैंक के भी अध्यक्ष हैं और वह डॉ.अतुल कुमार का स्थान लेंगे। पिछले सप्ताह जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था,‘‘ निदेशक को नेत्र विज्ञान विषय में प्रोफेसर डॉक्टर.जेएस टिटियाल को आरपी नेत्र विज्ञान केंद्र का प्रमुख नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। उनका कार्यकाल एक सितंबर से शुरू होगा। यह जिम्मेदारी मौजूदा कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के अलावा होगी और उनमें एम्स स्थित केंद्रों के प्रमुखों के तौर पर प्राप्त शक्तियां निहित होगी।’’ डॉ.टिटियाल को वर्ष 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। डॉ.टिटियाल ने कहा कि उनका लक्ष्य आरपी सेंटर में समर्पित कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला स्थापित करना है ताकि इसके लाभ नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में प्राप्त किए जा सकें और आरपी सेंटर को अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष