BJP विधायक ने आंबेडकर की प्रतिमा को 'पवित्र' करने के लिए किया दुग्धाभिषेक, फिर पहनाए भगवा कपड़े 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 1, 2018 10:38 AM2018-06-01T10:38:30+5:302018-06-01T10:39:03+5:30

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर सस्दिया क्षेत्र के टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजू देवी ने पहले आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया।

dr bhimrao ambedkar bjp mla saffron cloth cleaning ambedkar statue azamgarh up | BJP विधायक ने आंबेडकर की प्रतिमा को 'पवित्र' करने के लिए किया दुग्धाभिषेक, फिर पहनाए भगवा कपड़े 

BJP विधायक ने आंबेडकर की प्रतिमा को 'पवित्र' करने के लिए किया दुग्धाभिषेक, फिर पहनाए भगवा कपड़े 

लखनऊ, 01 जूनः बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर होने वाली राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक ने आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग देखकर बखेड़ा कर दिया है, जिसके बाद बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया है। 

दरअसल, बीते दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर सस्दिया क्षेत्र के टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजू देवी ने पहले आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आंबेडकर की प्रतिमा को पवित्र किया जा सके। इसके उन्होंने बकायदा प्रतिमा को भगवा कपड़े पहनाए।

आंबेडकर की यह प्रतिमा थिरुआ के पास लगी है। यहां विधायक संजू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को मंत्रोचार के साथ दूध से नहलाकर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद चंदन का टीका लगा कर भगवा कपड़े पहनाए गए। इसको लेकर बीएसपी के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बीजेपी के लोग आंबेडकर के सिद्धांतों पर नहीं चलते हैं और ये सब केवल दिखावे के लिए कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, विधायक संजू देवी का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया था, जिसके बाद डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को साफ करके दुग्धाभिषेक किया गया। इसे रंग के आधार पर राजनीति से न जोड़ा जाए। भगवा किसी विशेष धर्म या पार्टी का रंग नहीं है। यह एक सामान्य रंग है।

आपको बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं जब इस तरह का कार्य किया गया है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग से रंगा गया है। बदायूं जिले में 8 अप्रैल को कुछ लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एक भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया था। आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया गया था। दरअसल, दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: dr bhimrao ambedkar bjp mla saffron cloth cleaning ambedkar statue azamgarh up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे