लाइव न्यूज़ :

‘धर्म परिवर्तन विरोधी’ विधेयक ना लाएं : बेंगलुरु के आर्चबिशप ने मुख्यमंत्री से अपील की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 अक्टूबर बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मकाडो ने सोमवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अनुरोध किया कि वह ‘धर्म परिवर्तन विरोधी’ विधेयक सदन में पेश करने के प्रस्ताव को छोड़ दें।

उन्होंने डर जताया कि यह कानून अराजक तत्वों के हाथों में एक हथियार बन जाएगा और इससे राज्य का वातावरण खराब होगा।

उन्होंने दावा किया कि पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रशासन और पुलिस के खुफिया विभाग को धार्मिक लोगों, पूजा स्थलों और सिर्फ ईसाई समुदाय के विभिन्न प्रतिष्ठानों का सर्वेक्षण करने को कहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस कथित आदेश को वापस लिया जाए।

आर्चबिशप ने कहा, ‘‘कर्नाटक का पूरा ईसाई समुदाय इस प्रस्ताव (धर्म परिवर्तन विरोधी) का एकस्वर में विरोध करता है और ऐसे कानून की जरुरत पर सवाल उठाया जबकि पहले से ही इस संबंध में पर्याप्त कानून और अदालत के निर्देश मौजूद हैं।’’

संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कानून लाने से नागरिकों और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के अधिकारों का हनन होगा। इसके अलावा यह धर्म परिवर्तन विरोधी विधेयक अराजक तत्वों के लिये कानून अपने हाथ में लेने का औजार बन जाएगा और शांतिपूर्ण राज्य में साम्प्रदायिक अशांति से माहौल खराब हो सकता है।

मकाडो ने एक बयान में कहा, ‘‘छिट-पुट घटनाओं को लेकर पूरे ईसाई समुदाय की खराब छवि नहीं पेश की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान