लाइव न्यूज़ :

बगदादी, पाकिस्तान, इस्लामिक आतंकवाद, से लेकर ट्रेड डील तक, जानें डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 24, 2020 14:47 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा- कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों देश साथ में मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने अपने भाषण में इसरो के चंद्रयान मिशन का भी जिक्र किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में  'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को तकरीबन 30 मिनट तक संबोधित किया है। इस संबोधन की शुरुआत ट्रंप ने 'नमस्ते' कह कर की। आखिरी में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बहुत-बहुत प्यार दिया। अपने आधे घंटे के संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की। इसके अलावा भारत की एकता और विविधताओं के बारे में कहा। ट्रंप ने आंतकवाद और आईएसआईएस के लीडर बगदादी और आतंकवाद का भी जिक्र किया। आइए जानें डोनाल्ड ट्रंप की 10 बड़ी बातें 

1.  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा। ट्रंप ने कहा,  5 महीने पहले अमेरिका ने टेक्सास में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया और आज भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हमारा स्वागत किया है। 

2. ट्रंप ने कहा- भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।

3. ट्रंप ने कहा-पीएम मोदी ने 'चाय वाले' के रूप में शुरुआत की, उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको यह बताता हूं, वह बहुत सख्त हैं। पीएम मोदी से हर कोई प्यार करता है। वह सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक सफल नेता हैं। उन्होंने एक चाय वाले से देश के सफल नेता तक का सफर तय किया है। 

4. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने आईएसआईएस के लीडर दरिंदे बगदादी को मार गिराया है। हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। 

5.  ट्रंप ने कहा- कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। 

6. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमा पार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे। हर किसी को अपनी देश की सुरक्षा का हक है। 

7. ट्रंप ने अपने भाषण में इसरो के चंद्रयान मिशन का भी जिक्र किया। उन्होंने अमेरिका और भारत स्पेस में भी दोस्त और पार्टनर बनेंगे। उन्होंने कहा इसरो ने नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बहुत ही बड़ा काम किया है। 

8. ट्रेड डील पर ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती देने के लिए मैं पीएम मोदी के साथ चर्चा करूंगा। लेकिन पीएम मोदी एक टफ निगोशिएटर हैं, फिर भी उनके साथ बातचीत करके हम एक ट्रेड डील की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

9. ट्रंप ने कहा- कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों देश साथ में मिलकर काम करेंगे। 

10- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जैसा की महान धार्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था कि जिस पल मुझे हर इंसान के सामने खड़े होकर उसमें भगवान के दर्शन होते हैं उस पल में मुक्त हो जाता हूं। भारत और अमेरिका में हम ये जानते हैं कि हम किसी बड़े मकसद से पैदा हुए हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है