लाइव न्यूज़ :

घर में डोनाल्ड ट्रंप का मंदिर, भगवान मानकर ये भारतीय करता है पूजा, अब मोदी सरकार से जताई ये इच्छा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 19, 2020 06:37 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 फरवरी को कहा था कि वह इस माह अपनी पहली भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबूसा कृष्णा ने कहा- मैं डोनाल्ड ट्रंप की लंबी उम्र के लिए हर हफ्ते शुक्रवार को व्रत रखता हूं।डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली भारत की यात्रा होगी।

तेलंगाना के जनगांव का रहने वाला एक शख्स अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप की भगवान मानकर पूजा करता है। इस शख्स का नाम बूसा कृष्णा है। बूसा कृष्णा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुत बड़ा चाहने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप  24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। इस बात को जानने के बाद बूसा कृष्णा ने भारत सरकार से अमेरिकी राष्ट्रपति से मिसवाने की गुहार लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्टेडियम में मोदी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली भारत की यात्रा होगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कृष्णा तेलंगाना के जनगांव का रहने वाला है। इनके घर के बाहर ट्रंप का मंदिर भी है। जिसमें इन्होंने पिछले साल ट्रंप की 6 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई थी। तब से यह उसकी पूजा भी कर रहे हैं। अब जब ट्रंप भारत दौरे पर अहमदाबाद (गुजरात) आ रहे हैं तो कृष्णा उनसे मिलना चाहते हैं। 

कृष्णा ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि भारत और अमेरिका के रिश्ते ऐसे ही मजबूत रहे हैं। मैं ट्रंप की लंबी उम्र के लिए हर हफ्ते शुक्रवार को व्रत रखता हूं। उनकी एक तस्वीर हमेशा मेरा साथ रहती है। कोई काम शुरू करने से पहले में उसे देखता हूं। मैं उनसे मिलना चाहता हूं। मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि मेरे सपने को पूरा करवाने में मदद करे।'

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं