लाइव न्यूज़ :

जवान चुनावी ड्यूटी और संवेदनशील तैनाती के समय शराब न ले जाएं : सीआरपीएफ

By भाषा | Updated: December 13, 2019 14:17 IST

यह निर्णय हाल में हुई उस घटना के मद्देनजर लिया गया है जिसमें कथित तौर पर शराब के नशे में बल के एक जवान ने झारखंड में चुनावी ड्यूटी के दौरान अपने कमांडिंग अफसर और एक जवान को मार डाला था।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियां और बटालियन अपने साथ शराब ले जा रही हैं तो कमांडिंग अफसरों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की जाएगी। एक कंपनी में लगभग 100 जवान और एक बटालियन में 1,000 जवान होते हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव और संवेदनशील ड्यूटी पर तैनाती के समय शराब न ले जाएं।

यह निर्णय हाल में हुई उस घटना के मद्देनजर लिया गया है जिसमें कथित तौर पर शराब के नशे में बल के एक जवान ने झारखंड में चुनावी ड्यूटी के दौरान अपने कमांडिंग अफसर और एक जवान को मार डाला था। सीआरपीएफ मुख्यालय ने यहां एक आदेश में कहा कि यदि यह पाया जाता है कि महत्वपूर्ण दायित्व के लिए जाने वाली कंपनियां और बटालियन अपने साथ शराब ले जा रही हैं तो कमांडिंग अफसरों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की जाएगी।

एक कंपनी में लगभग 100 जवान और एक बटालियन में 1,000 जवान होते हैं। गत नौ दिसंबर को सीआरपीएफ के जवान दीपेंद्र यादव ने अपने कमांडिंग अधिकारी और एक अन्य सहकर्मी की झारखंड के बोकारो जिले में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि यादव ने उस समय शराब पी रखी थी।

टॅग्स :मोदी सरकारसीआरपीएफझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए