लाइव न्यूज़ :

एससी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक सांसद गिरफ्तार, मिली अंतरिम जमानत

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:13 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री मारन ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्य सचिव से मिलने के बाद संवाददाता सम्मेलन में समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारती ने कहा कि फरवरी में द्रमुक की एक बैठक में उन्होंने जो बयान दिया था, उसे ‘तोड़-मरोड़’ कर पेश किया गया। इस संबंध में किसी समाचार पत्र में कोई खबर नहीं छपी, लेकिन ‘‘सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ मुहिम छेड़ दी।

चेन्नई: द्रमुक नेता एवं राज्यसभा सदस्य आर एस भारती को कुछ माह पहले अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में एक अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। द्रमुक संगठन सचिव भारती (73) को सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। बाद में शहर की एक अदालत ने उन्हें एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी।

इससे पहले, अदालत को बताया गया कि मद्रास उच्च न्यायालय ने आत्मसमर्पण करने संबंधी उनकी अर्जी विचारार्थ स्वीकार कर ली है और उस पर बुधवार को सुनवाई होनी है। इस बीच, एक अन्य द्रमुक नेता एवं लोकसभा सदस्य दयानिधि मारन ने मद्रास उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। दरअसल, एससी समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर उनके खिलाफ पुलिस के पास शिकायतें दर्ज कराई गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मारन ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्य सचिव से मिलने के बाद संवाददाता सम्मेलन में समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की थी।

इससे पहले, भारती ने आरोप लगाया कि उन्हें अन्नाद्रमुक नीत सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश करने के लिए उन्हें (भारती को) निशाना बनाया जा रहा है। भारती को एससी समुदाय के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ शिकायत के आधार पर एससी/एसटी (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम के तहत हाल में एक मामला दर्ज किया गया है। भारती ने कहा कि फरवरी में द्रमुक की एक बैठक में उन्होंने जो बयान दिया था, उसे ‘तोड़-मरोड़’ कर पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी समाचार पत्र में कोई खबर नहीं छपी, लेकिन ‘‘सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ मुहिम छेड़ दी’’। पार्टी के वरिष्ठ नेता भारती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने उस समय मीडिया में इस मामले पर ‘‘प्रतिक्रिया’’ दी थी और यह बात हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे मुझे आज गिरफ्तार करने आए।’’ उन्होंने दावा किया कि सरकार में भ्रष्टाचार के कुछ मामलों का खुलासा करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन उनकी पार्टी डरेगी नहीं। इस बीच, द्रमुक के--पी विल्सन और एन आर एलांगो (दोनों राज्य सभा सदस्य हैं) समेत कई वकीलों ने प्रधान सत्र न्यायाधीश सेल्वाकुमार के समक्ष कहा कि भारती की गिरफ्तारी पूरी तरह ‘‘अनुचित’’ है और यह लॉकडाउन के समय की गई। सत्र न्यायाधीश सेल्वाकुमार ने भारती को एक जून तक की अंतरिम जमानत दे दी। 

टॅग्स :डीएमकेचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी