लाइव न्यूज़ :

अंतिम संस्कार से पहले ही करुणानिधि की समाधि को लेकर विवाद, मद्रास हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई

By स्वाति सिंह | Updated: August 7, 2018 21:43 IST

करुणानिधि के निधन पर तमिलनाडु में सात दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है।

Open in App

चेन्नई, 7 अगस्त: डीएमके एम करुणानिधि का मंगलवार शाम 94 साल की उम्र में निधन हो गया। चेन्नई स्थित कावेरी अस्पताल ने 6.40 बजे मेडिकल रिलीज जारी करके ये सूचना दी। अस्पताल के रिलीज के अनुसार करुणानिधि का निधन शाम 6.10 बजे हुआ। करुणानिधि खराब स्वास्थ्य के कारण 28 जुलाई से ही अस्पताल में भर्ती थे। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार (आठ अगस्त) को राज्य में राजकीय अवकाश की घोषणा की है। करुणानिधि के निधन पर तमिलनाडु में सात दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है।

करुणानिधि के दफनाने के जगह को लेकर अभी से ही विवाद खड़ा हो गया है। द्रमुक के आग्रह को तमिलनाडु सरकार ने मरीना बीच जगह देने से इनकार कर दिया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री सी राजगोपालाचारी ने करुणानिधि को दफनाने के लिए दो एकड़ जगह की पेशकश की है। जिसके बाद मदास हाईकोर्ट आज रात 10:30 बजे मरीना बीच पर करुणानिधि की समाधि बनाने पर सुनवाई करने को तैयार है। 

- मंगलवार को ही करुणानिधि का शव कावेरी अस्पताल से गोपालपुरम स्थित घर ले जाया गया। इसी बीच डीएमके कार्यकर्ताओं ने मरीना बीच में करुणानिधि स्मारक के लिए भूमि से इंकार करने पर राज्य सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अस्पताल के बाहर करुणानिधि समर्थकों के बढ़ते हंगामे को देखर पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।

करुणानिधि के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ़िल्म स्टार और राजनेता रजनीकांत ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "कलाईनार करुणानिधि के निधन से गहरा दुख हुआ। वो भारत के सबसे वरिष्ठ नेताओं में एक थे। हमने गहरी पकड़ वाला एक जननेता, गंभीर विचारक, प्रखर लेखक और शीर्षपुरुष खो दिया है।  उनका जीवन गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित था।"

अभिनेता और राजनेता रजनीकांत ने शोक जताते हुए कहा, "आज का दिन मेरे जीवन का काला दिन है। मैंने अपना कलाईनार खो दिया। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।" करुणानिधि का जन्म 3 जून 1924 को नागपट्टिनम के तिरुक्कुभलइ में हु था। वह पटकथा लेखक रहे थे, लेकिन जैसे जैसे वक्त बीता उनका फिल्मों से मोह हट गया। फिर उन्होंने राजनीति में अपने करियर की एक नई शुरुआत की थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए