लाइव न्यूज़ :

जानिए करुणानिधि को क्यों कहा जाता था कलाइग्नर ?

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2018 20:59 IST

DMK Chief M Karunanidhi died at 94: डीएमके प्रमुख एम करूणानिधि का चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन। वह बीते 10 दिन से अस्पताल में खराब स्वास्थ्य के चलते भर्ती थे।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: द्रविड़ आंदोलन के जनक और तमिलनाडु के कद्दावर नेता एम करुणानिधि का निधन हो गया। मंगलवार शाम 6.40 मिनट पर चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि के निधन की घोषणा कर दी। हॉस्पिटल ने बताया कि करुणानिधि का मंगलवार शाम 6:10 पर निधन हुआ। करुणानिधि के मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। 

मुथुवेल करुणानिधि अपने करीब छह दशकों के राजनीतिक करियर में ज्यादातर वक्त तमिलनाडु की सियासत का एक ध्रुव थे। लेकिन वह सिर्फ राजनीति के ही पितामह नहीं बल्कि वो तमिल सिनेमा जगत के एक नाटककार और पटकथा लेखक भी रहे। वह कई कला के विद्वान थे। इसलिए उन्हें उनके प्रशंसक 'कलाइग्नर' कहकर बुलाते थे। 

'कलाइग्नर' का मतलब होता है- कला का विद्वान। उनकी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से उनके फैंस ने उन्हें ये उपाधी दी थी। इसके अलावा उन्हें मुथामिझ कविनार भी कहा जाता है। करुणानिधि पर कलाइग्नर उपनाम पूरी बैठता था। वह सफल राजनेता के अलावा फिल्म लेखक, गीतकार, साहित्यकार होने के साथ ही पत्रकार, प्रकाशक और कार्टूनिस्ट भी थे। उन्होंने दक्षिण में कई सुपरहिट फिल्में दी। ये वहां के पूज्यनीय फिल्मी हस्तियों में शामिल थे। 

बता दें कि 28 जुलाई को कावेरी हॉस्पिटल के आईसीयू में करुणानिधि को एडमिट करवाया गया था। शुरुआती इलाज के बाद उनका ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में कर लिया गया था। शनिवार रात को हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा था कि करुणानिधि के स्‍वास्‍थ्‍य को 'अस्‍थाई झटका' लगा है। हॉस्पिटल ने कहा कि उनके 'अंग सामान्‍य हो रहे हैं। 

करुणानिधि का स्वास्थ्य अक्टूबर 2016 से ठीक नहीं है और कुछ दिन पहले ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था। 25 जुलाई को करुणानिधि की पेशाब नली में इंफेक्शन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos