लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक से कांग्रेस सरकार को गिराने की दावे के बीच डीके शिवकुमार बोले- "कांग्रेस सरकार कोई घड़ा नहीं जिसे कुचला जाए..."

By अनुभा जैन | Updated: July 26, 2023 13:26 IST

सीएम सिद्धारमैया ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा, ’’मुझे ऐसी साजिश की जानकारी नहीं है.’’

Open in App

बेंगलुरु: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार द्वारा एक दिन पहले ही दावा किया गया था कि सिंगापुर में कुछ भाजपा और जद (एस) नेताओं द्वारा राज्य के कांग्रेस शासन को गिराने या अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है।

वही शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस एक मजबूत स्थिर सरकार है। जो भी रणनीति बनाई जा रही है, उससे कोई काम नहीं बनेगा। उन्होंने आगे कहा, ’’कांग्रेस सरकार कोई घड़ा नहीं है जिसे कुचल दिया जाए.’’

इस पर सीएम सिद्धारमैया ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा, ’’मुझे ऐसी साजिश की जानकारी नहीं है.’’ वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को आसानी से गिराया या तोड़ा नहीं जा सकता. चूंकि इस समय पार्टी केवल दो महीने पुरानी है और लोगों ने 135 सीटों के साथ विधानसभा चुनाव जिताते हुये सरकार को अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने आगे कहा, ’’मुझे नहीं पता कि डीएसके ने किस मायने में इस तरह का बयान दिया. महाराष्ट्र प्रयोग को लागू करना यहां इतना आसान नहीं है क्योंकि विपक्षी भगवा और जद (एस) पार्टियां इस बारे में सोचने के लिए भी अच्छी संख्या में नहीं हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद के बारे में मुनियप्पा ने कहा, ’’हरिप्रसाद मुखर हैं लेकिन कभी भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे सरकार को ठेस पहुंचे. कांग्रेस को उनके असंतोष पर काम करना चाहिए और उन्हें शासन में उचित रूप से समायोजित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के वरिष्ठ नेतृत्व ने स्वीकार किया है कि राज्य की सत्तारूढ़ सरकार को अस्थिर करना आसान नहीं है। डीएसके ने ऐसी टिप्पणी जद(एस) नेता कुमारस्वामी के विदेश दौरे पर रवाना होने के बाद की है.

वहीं, भाजपा ने जद (एस) के साथ मिलकर एक राजनीतिक कार्यक्रम के लिए आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति करने और बेंगलुरु-मैसूर इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर परियोजना में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया।

डीएसके की टिप्पणी का जवाब देते हुए, जद (एस) के वरिष्ठ नेता ने कहा, “हमें गिराने या कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है, वास्तव में, सरकार अपने आंतरिक संघर्षों के कारण अपने आप गिर जाएगी। बीजेपी विधायक सीएन अश्वथ नारायण ने भी कहा कि शिवकुमार लापरवाही से विपक्ष पर दोष मढ़ रहे हैं. असल मे ंतो सरकार के अंदर खलबली मची हुई है।

टॅग्स :DK ShivakumarKarnatakaकांग्रेससिद्धारमैयाSiddaramaiah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष