लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर ‘दिवाली मिलन’ का आयोजन

By भाषा | Updated: November 13, 2021 00:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के प्रकोप के बाद समाज एवं शासन में आये सकारात्मक बदलावों पर शुक्रवार को प्रकाश डाला और कहा कि इसने लोगों को अधिक लचीला बना दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी ने ये टिप्पणी अपने आवास पर आयोजित 'दिवाली मिलन' के अवसर पर पीएमओ के अधिकारियों के साथ बातचीत में की।

बयान के अनुसार, 2047 और उससे आगे के लिए राष्ट्र की मजबूत नींव रखने की दिशा में इस दशक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को अपनी पूरी क्षमता से और साथ साथ मिलकर काम करना चाहिए और देश को और अधिक ऊंचाइयां प्राप्त करने में मदद करनी चाहिए।

महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि कैसे देश ने ऐसे साझा दुश्मन से लड़ने में एकता और भाईचारे का प्रदर्शन किया है, जिसका कोई स्वरूप नहीं है।

बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने महामारी के परिणामस्वरूप समाज और शासन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों ने समाज को अधिक लचीला बना दिया है।’’

उन्होंने कहा कि कठिन समय अक्सर लोगों, प्रक्रियाओं और संस्थानों के बीच निहित क्षमता का एहसास कराता है। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों से इस भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह