लाइव न्यूज़ :

ग्रीन पटाखे सबसे बेहतर विकल्प क्यों नहीं हैं? जानिए पूरी वजह...

By विशाल कुमार | Updated: November 4, 2021 14:12 IST

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के अनुसार, ग्रीन पटाखे नियमित पटाखों की तुलना में उत्सर्जन को केवल 30 फीसदी तक कम कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन पटाखे पूरी तरह से हानिरहित नहीं होते हैं.नियमित पटाखों की तुलना में उत्सर्जन को केवल 30 फीसदी कम करते हैं.ग्रीन पटाखे लगभग 100-130 डेसिबल प्रदूषण करते हैं.

नई दिल्ली: पिछले कई सालों से ग्रीन पटाखों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है और दिवाली आने के साथ यह चर्चा और तेज हो जाती है.

हालांकि, इसके साथ ही यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या ग्रीन पटाखे इंसानों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में सामान्य पटाखों का सबसे बेहतर विकल्प हैं.

दरअसल, ग्रीन पटाखे पूरी तरह से हानिरहित नहीं होते हैं लेकिन यह है कि वे सामान्य पटाखों की तुलना में पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाते हैं.

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के अनुसार, ग्रीन पटाखे नियमित पटाखों की तुलना में उत्सर्जन को केवल 30 फीसदी तक कम कर सकते हैं.

नियमित पटाखे 160 डेसिबल से 200 डेसिबल के बीच प्रदूषण करते हैं जबकि ग्रीन पटाखे इसे कम करके लगभग 100-130 डेसिबल तक कर सकते हैं.

दुनियाभर में पर्यावरण से जुड़े मामलों पर स्थानीय डेटा मुहैया कराने वाली अंबी के सहसंस्थापक मधुसूदन आनंद ने कहा कि ग्रीन पटाखे कम उत्सर्जन वाले पटाखे होते हैं जो सल्फर नाइट्रेट्स, आर्सेनिक, मैग्नीशियम, सोडियम, लेड और बेरियम जैसे हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं.

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नीति अध्ययन केंद्र (सीएसटीईपी) में वायु प्रदूषण क्षेत्र की विशेषज्ञ प्रतिमा सिंह कहती हैं कि केंद्र सरकार को आगे आकर इस मामले में पहल करनी चाहिए और इसका समाधान ढूंढने के लिए देश में मौजूद संस्थाओं की मदद लेनी चाहिए.

मधुसूदन का कहना है कि अगर लोगों को ग्रीन पटाखे लेने हैं तो उन्हें एक क्यूआर कोड के साथ ग्रीन फायरवर्क्स लोगो को लेना चाहिए. लोगो पर 'सीएसआईआर नीरी इंडिया' प्रमाणपत्र और एक प्रमाणपत्र संख्या होगी.

टॅग्स :दिवालीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप