लाइव न्यूज़ :

दिवाली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगा 'स्मॉग टावर' भी सांस लेने लायक हवा नहीं दे सका

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली के कनॉट प्लेस में हाल में लगा 'स्मॉग टावर' भी दिवाली की रात आसपास के निवासियों को सांस लेने लायक हवा नहीं दे सका क्योंकि धड़ल्ले से पटाखे फोड़े जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ''गंभीर'' श्रेणी के करीब पहुंच गया।

बृहस्पतिवार रात नौ बजे 24 फुट ऊंचे इस वायु शोधक के 'इनलेट' में पीएम2.5 प्रदूषक की सांद्रता 642 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर जबकि 'आउटलेट' में 453 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।

इसी अवधि में 'स्मॉग टावर' पीएम10 प्रदूषक के स्तर को 649 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 511 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर कर सका।

फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले महीन कण यानी पीएम2.5 और पीएम10 की सुरक्षित सीमा क्रमश: 60 माइकोग्राम प्रति घन मीटर और 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होती है।

इससे पहले, सुबह नौ बजे 'स्मॉग टावर' पीएम2.5 प्रदूषक की सांद्रता घटाकर 538 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 261 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर कर सका। वहीं, पीएम10 प्रदूषक के स्तर को 603 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 288 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर कर सका।

वहीं, 'स्मॉग टावर' के आंकड़ों से जुड़े सवालों पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के कार्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 'स्मॉग टावर' भी एक निश्चित स्तर तक प्रदूषण को कम कर सकते हैं।

'सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर' के सुनील दहिया ने कहा कि सभी पर्यावरणविद और वैज्ञानिक लगातार कहते रहे हैं कि वैश्विक स्तर पर इस तरह के कोई सिद्ध रिकॉर्ड या आंकड़े नहीं हैं जो ये स्थापित करते हों कि 'स्मॉग टावर' प्रभावी हैं।

उन्होंने कहा, '' कनॉट प्लेस में किया गया ये परीक्षण दर्शाता है कि स्मॉग टावर कभी भी वायु प्रदूषण का समाधान नहीं हो सकते। इस तरह की किसी भी अवसंरचना पर पैसा बर्बाद किए जाने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।''

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 'स्मॉग टावर' का उद्घाटन किया गया था जोकि अपने चारों ओर एक किलोमीटर के दायरे में प्रति सेकेंड लगभग 1,000 प्रति घन मीटर की दर से हवा को शुद्ध कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?