लाइव न्यूज़ :

Diwali Bonous: रेलवे से लेकर EPFO तक, जानें किस सरकारी कर्मचारी को कितना मिलेगा बोनस

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2020 14:58 IST

मोदी सरकार का ये बोनस सीधे सरकारी कर्मचरियों के बैंक अकाउंट में यानी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार की ओर से ये स्‍पष्‍ट किया जा चुका है कि कर्मचारियों को बोनस एक सप्ताह के भीतर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने बुधवार को 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया था। इसके जरिए कर्मचारियों को कुल 3,737 करोड़ रुपये बोनस मिलेगा।

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया था। इसके जरिए कर्मचारियों को कुल 3,737 करोड़ रुपये बोनस मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा बयान की मानें तो भारतीय रेल, डाक, रक्षा, ईपीएफओ और ईएसआईसी समेत अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के 16.97 लाख नॉन-गैजेटेड (गैर-राजपत्रित) कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। वहीं, इससे सरकार पर 2,791 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। 

बता दें कि केंद्र सरकार के 13.70 लाख कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इससे सरकार पर 946 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ आएगा। इससे कुल 30.67 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा और सरकार पर कुल 3737 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ आएगा।

मोदी सरकार का ये बोनस सीधे सरकारी कर्मचरियों के बैंक अकाउंट में यानी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार की ओर से ये स्‍पष्‍ट किया जा चुका है कि कर्मचारियों को बोनस एक सप्ताह के भीतर दिया जाएगा। मोदी सरकार की मानें तो कर्मचारी त्योहारों के दौरान खर्च के लिये प्रोत्साहित होंगे और इससे कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ेगी। आपको बता दें कि अर्थव्‍यवस्‍था की सुस्‍ती में सरकार का डिमांड बढ़ाने पर जोर है।   

टॅग्स :दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए