लाइव न्यूज़ :

दिव्यांगों ने हेल्पलाइन के जरिए रोजगार नहीं देने, कार्यस्थलों पर भेदभाव की शिकायत की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा शुरू की गई एक हेल्पलाइन पर दिव्यांगों द्वारा की गयी शिकायतों में रोजगार नहीं मिलना, कार्यस्थल पर भेदभाव और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला नहीं मिलना प्रमुख हैं।

नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ़ एम्प्लॉयमेंट फ़ॉर डिसेबल्ड पीपुल (एनसीपीईडीपी) ने फरवरी में हेल्पलाइन नंबर 7303944839 की शुरूआत की थी।

गैर-सरकारी संगठन ने कहा कि उसके बाद से हर दिन उसे 10-15 कॉल आ रहे हैं जिनमें दिव्यांग लोग विभिन्न मुद्दों पर सलाह मांग रहे हैं। उनमें उनके कानूनी और मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

दिव्यांग लोगों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों में रोजगार से वंचित करना, कार्यस्थल पर भेदभाव, पदोन्नति से इनकार, शैक्षिक संस्थानों में दाखिला नहीं मिलना आदि शामिल हैं।

गैर-सरकारी संगठन के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने कहा, "किसी भी कानून का अगर ठीक से उपयोग नहीं किया जाए तो वह सिर्फ कागज का एक टुकड़ा भर है। जागरूकता की कमी और कानून का उचित कार्यान्वयन नहीं होने के कारण दिव्यांग व्यक्ति अपने अधिकारों का लाभ उठाने से वंचित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया