लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: लॉकडाउन के दौरान असामयिक अजान से कश्मीर में आया दहशत, डीएम ने की सभी से घरों में रहने की अपील

By भाषा | Updated: March 26, 2020 17:38 IST

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने ट्विटर पर कहा, 'प्रार्थनाएं घर से भी समान रूप से प्रभावी होती हैं जितना वे धार्मिक स्थान से होती हैं। ऐसे समय पर लोगों को घरों से बाहर नहीं बुलाएं जब दुनिया में हर कोई घर पर ही रह रहा हो।' उन्होंने लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मस्जिदों से असामयिक अजान की आवाज सुनाई दी।श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने ट्विटर पर कहा प्रार्थनाएं घर से भी समान रूप से प्रभावी होती हैं जितना वे धार्मिक स्थान से होती हैं।

श्रीनगर: कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मस्जिदों से असामयिक अजान की आवाज सुनाई दी। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार की रात 10 बजे अजान के बाद कुछ लोग पास की मस्जिदों में पहुंचे, वहीं कुछ लोगों ने अपने घरों में प्रार्थना की। 

पाकिस्तान (Pakistan) में एक धार्मिक संगठन ने कथित तौर पर दुनिया भर के मुसलमानों को रात में करीब 10 बजे अपने घरों से बाहर आने और नमाज अदा करने को कहा था। अधिकारियों ने कहा कि जो लोग मस्जिदों में पहुंचे थे, वे कुछ समय तक वहां रहे और बाद में अपने घर लौट गए। इस बीच, बुधवार रात मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने तथा कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों से धार्मिक स्थानों पर जमा नहीं होने और घरों में ही रहने की अपील की। 

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने ट्विटर पर कहा, 'प्रार्थनाएं घर से भी समान रूप से प्रभावी होती हैं जितना वे धार्मिक स्थान से होती हैं। ऐसे समय पर लोगों को घरों से बाहर नहीं बुलाएं जब दुनिया में हर कोई घर पर ही रह रहा हो।' उन्होंने लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

बाद में, चौधरी ने कहा कि विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रबंधन ने प्रशासन के साथ सहयोग किया और उन स्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'श्रीनगर में सभी धार्मिक स्थलों को प्रबंधन समितियों के सक्रिय सहयोग से बंद करने का काम चल रहा है। पवित्र हजरतबल, नक़शबंद साहिब ने रास्ता दिखाया।'

मालूम हो, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में संक्रमित हो रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पूरे विश्व में दहशत का माहौल बना हुआ है। भारत में भी स्थिति ख़राब है। यहां अब तक 694 मरीज कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि इस वायरस की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर