लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पराली जलाने की 56 घटनाओं के बाद रोकथाम में जुटा जिला प्रशासन

By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:09 IST

Open in App

मथुरा, 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पराली जलाने के 56 मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ऐसे मामलों को रोकने के प्रयास में जुट गया है।

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में पराली जलने की एक भी घटना होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कृषि विभाग के सभी अधिकारियों, सभी अपर जिलाधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को ताकीद की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दें तथा उन्हें पराली को खेत में सड़ाकर खाद बनाने के लिए प्रेरित करें।

जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले में अब तक विकास खण्ड छाता में 21, नन्दगाँव में 20, चौमुहाँ में आठ, नौहझील में तीन, मथुरा में दो एवं गोवर्धन में दो यानि कुल 56 घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने किसानों को यह समझाने के निर्देश दिए कि वे बजाए पराली जलाने के उसका उपयोग अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में करें। इसके लिए वे पराली को सड़ाकर खाद बना सकते हैं।

यदि तब भी कुछ अवशेष रहता है तो वे उसे बरसाने में ‘माताजी गोशाला’ में भेज सकते हैं। वहां पराली एकत्रीकरण का 1500 मीट्रिक टन क्षमता का संयत्र लगाया गया है। जिससे पराली का उपयोग पशुओं के चारे में किया जा सके।

जिलाधिकारी ने पराली जलाने वाले कृषकों के ऊपर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया को तेजी से प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो