लाइव न्यूज़ :

ईडी का डंडा, हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्ति हुई जब्त

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2019 20:53 IST

ईडी ने कहा कि सीबीआई जांच में पाया गया कि चौटाला ने मई, 1993 से मई, 2006 तक 6.09 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को कथित रूप से ‘‘अर्जित’’ किया था, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने 2013 में भी इसी तरह चौटाला की 46.96 लाख रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया थाइसके बाद पिछले वर्ष जुलाई में उनके खिलाफ एक आरोपपत्र दायर किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियों को जब्त की है। जब्त हुई संपतियों में ओम प्रकाश चौटाला के फ्लैट, प्लॉट और जमीन शामिल हैं। खबरों के मुताबिक यह मामला आय से अधिक संपत्ति में मनी लॉन्ड्रिंगके तहत दर्ज हुई एफससीआर को लेकर हुई है। उसने कहा कि इन अचल संपत्तियों को कुर्क किये जाने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है। धनशोधन का यह मामला कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के लिए चौटाला, उनके पुत्रों अजय चौटाला और अभय चौटाला तथा अन्य के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो की प्राथमिकी के आधार पर है।

बाद में एजेंसी ने इन लोगों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाये थे। ईडी ने कहा कि सीबीआई जांच में पाया गया कि चौटाला ने मई, 1993 से मई, 2006 तक 6.09 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को कथित रूप से ‘‘अर्जित’’ किया था, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी।

एजेंसी ने कहा कि उनके बड़े बेटे अजय चौटाला भी 27.74 करोड़ रुपये से ज्यादा आय से अधिक संपत्ति होने के इन्हीं आरोपों का सामना कर रहे है और उनके दूसरे बेटे अभय चौटाला ने कथित रूप से 119 करोड़ रुपये से अधिक की इसी तरह की संपत्तियों को अर्जित किया था।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘पीएमएलए जांच में खुलासा हुआ कि चौटाला ने नई दिल्ली, हरियाणा के पंचकूला और सिरसा में अचल संपत्तियों को अर्जित किया था और अघोषित स्रोतों से प्राप्त धनराशि में से हरियाणा के सिरसा में एक आवासीय भवन का भी निर्माण किया था।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘जांच में खुलासा हुआ है कि चौटाला संपत्तियों को अर्जित किये जाने में सीधे तौर पर शामिल थे और उन्होंने विभिन्न विवादित संपत्तियों को अविवादित संपत्तियों के रूप में पेश किया था।’’ ईडी ने 2013 में भी इसी तरह चौटाला की 46.96 लाख रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया था और इसके बाद पिछले वर्ष जुलाई में उनके खिलाफ एक आरोपपत्र दायर किया था।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप