लाइव न्यूज़ :

CM कमलनाथ ने कहा- निराशाजनक बजट बढ़ाएगा महंगाई, आमजन कर रहा है ठगा महसूस 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 6, 2019 05:59 IST

वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट निराशाजनक है. इस बजट से आमजन खुद को ठगा महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि आमजन के लिए इस बजट महंगाई बढ़ाने वाला साबित होगा. 

Open in App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए बजट को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा कि बजट से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को समृद्ध भारत के निर्माण का बही खाता बताया और कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है.

वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट निराशाजनक है. इस बजट से आमजन खुद को ठगा महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि आमजन के लिए इस बजट महंगाई बढ़ाने वाला साबित होगा. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत प्रदान करने की बजाय इसे ओर महंगा कर दिया गया है. इस बजट में अभी भी 2022-2024 के सबको घर- बिजली सहित कई सपने दिखाये गये है.उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए आयकर में कोई राहत प्रदान नहीं की गई है. किसानो की आय बढ़ाने के लिए, उन्हें कर्ज से राहत के लिए इस बजट में कुछ नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान- गांव-गरीब-युवाओं के रोजगार-शिक्षा-स्वास्थ्य-महिलाओं-आमजन के लिये इस बजट में कुछ नहीं है. इस बजट से विकास की रफ़्तार धीमी होगी. उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों के विपरीत है. अच्छे दिन से इसका कोई सरोकार नहीं है.

अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बजट

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट देश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वृद्धजनों सहित सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित होगा. उन्होंने कहा कि बजट में प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के हित में निर्णय लिए है.गांवों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अब नवीनतम तकनीक के जरिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट एक समृद्ध भारत के निर्माण का बही-खाता है. इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के इस बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं.

टॅग्स :बजट 2019कमलनाथशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?