लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के भोपाल विकास मॉडल का ब्लू प्रिंट तैयार, आरोप पत्र बनाने में सक्रिय भाजपा की टीम

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 15, 2019 01:57 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा दिग्विजय के दृष्टिपत्र का जवाब देगी आरोप पत्र से

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंहभोपाल विकास माडल तैयार करा रहे हैं. वे इस विकास माडल के द्वारा जनता को ये बताएंगे कि चुनाव जीतने के बाद वे क्या करेंगे. उन्होंने अपने इस माडल का नाम भोपाल दृष्टिपत्र दिया है. वहीं दिग्विजय के दृष्टिपत्र पर भाजपा कमलनाथ सरकार के तीन माह के कार्यकाल को लेकर आरोप पत्र तैयार कराकर करार जवाब देने की तैयारी कर चुकी है. भाजपा की एक टीम आरोप पत्र तैयारी कर रही है, आरोप पत्र लेकर भाजपा मतदाता के बीच जाएगी.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इस प्रयास में जुटे हैं कि किसी भी तरह से भाजपा के गढ़ वाली भोपाल सीट पर कब्जा जमाया जाए. वे इतिहास बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं. दिग्विजय सिंह इसके लिए भोपाल के विकास का माडल तैयार करा रहे हैं. इस माडल का नाम उन्होंने दृष्टिपत्र दिया है. इसके साथ वे मतदाता के बीच पहुंचेंगे और उन्हें आश्वस्त करेंगे कि वे जीतने के बाद क्या-क्या काम करेंगे.

राजधानी को वे क्या सौगात देंगे. सिंह की एक टीम पूरी तैयारी के साथ इस दृष्टिपत्र को तैयार कर रही है. सिंह के इस दृष्टिपत्र में कर्मचारियों के लिए किए जाने वाले काम, आम नागरिक के लिए किए जाने वाले काम, नर्मदा जल को पूरी राजधानी में भेजने का काम, सीवेज के समस्या, बड़े तालाब का संरक्षण सहित अन्य विकास कार्य इसमें शामिल हैं.

दिग्विजय सिंह इस चुनाव में किसी वर्ग विशेष के एजेंडे पर नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर मैदान में नजर आ रहे हैं. इसके पीछे यह कारण है कि संघ इस सीट पर पूरी ताकत के साथ मैदान में है. संघ द्वारा बार-बार यह प्रचारित किया जाएगा कि दिग्विजय सिंह संघ विरोधी है, इसके चलते सिंह ने अलग से दृष्टिपत्र तैयार कराने का काम शुरु किया है. सिंह की एक पूरी टीम इस काम में जुटी है और जल्द ही उनका यह दृष्टिपत्र सामने आए.

आरोप पत्र में रहेंगे किसान, बिगड़ी कानून व्यवस्था

दिग्विजय सिंह के दृष्टिपत्र के जवाब में भाजपा ने कमलनाथ सरकार के तीन माह के कार्यकाल को लेकर आरोप पत्र तैयार कराने का फैसला लिया है. भाजपा इस आरोप पत्र में किसानों के मुद्दों, खासकर ऋण माफी को लेकर सरकार की घोषणा और सरकार द्वारा जमीन पर की गई कार्रवाई को शामिल कर रही है.

भाजपा के आरोप पत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राजधानी में 10 दिन में कर्ज माफी न होने पर मुख्यमंत्री को बदलने की बात को शामिल कर मतदाता के बीच यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और न ही राज्य का मुख्यमंत्री ही राहुल गांधी ने बदला है.

इसके अलावा राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था विशेषकर तीन माह के कार्यकाल में हुई हत्याएं, बलात्कार, अपहरण की वारदातों को शामिल किया जाएगा. आरोप पत्र में चित्रकूट में दो मासूमों के अपहरण के बाद की गई हत्या को भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा भाजपा प्रदेश में बिजली की अव्यवस्था को लेकर बंटाढ़ार रिटर्न के रुप में दिग्विजय को मतदाता के बीच फिर से प्रस्तुत करने की तैयारी कर चुकी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभोपालमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019दिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप