लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, क्या BJP में चले जाते तो अरेस्ट होते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 09:44 IST

चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गत 21 अगस्त को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीए के 10 साल शासन के दौरान चिदंबरम 2004 से 2014 तक देश के गृह मंत्री तथा वित्त मंत्री रहे थे।पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनसे जुड़े इस मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए

आईएनएक्स मीडिया घोटाले में गिरफ्तार पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए है।

दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा, यह केवल प्रतिषोध की भावना से की गयी कार्यवाही है। दूसरों की तरह यदि चिदंबरम जी भाजपा में चले जाते तो क्या वे गिरफ़्तार होते? मोदी अमित शाह की जोड़ी पूरी तरह प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। यही “गुजरात मोडल ऑफ़ गवर्नेन्स” है। मैं चिदंबरम जी के साहस को दाद देता हूँ।

गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गत 21 अगस्त को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

आरोप है कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता बरती गई।

इसी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 15 मई, 2017 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय ने इस संबंध में 2017 में ही धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

संप्रग के 10 साल शासन के दौरान चिदंबरम 2004 से 2014 तक देश के गृह मंत्री तथा वित्त मंत्री रहे थे।

 किसी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हो: चिदंबरम

पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनसे जुड़े इस मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी ने कुछ गलत नहीं किया है। चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।

चिदंबरम ने कहा, "लोगों ने मुझसे पूछा कि 'अगर आपको मामले के बारे में सुझाव देने और प्रक्रिया को आगे बढाने वाले दर्जनों अधिकारियों को गिफ्तार नहीं किया गया तो आप को क्यों गिरफ्तार किया गया।" उन्होंने कहा, ''मेरे पास कोई जवाब नहीं है। किसी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि किसी की गिफ्तारी हो।'

टॅग्स :पी चिदंबरमदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं